वास्तुशास्त्र के अंदर ना सिर्फ दिशाओं के साथ कार्य होता है बल्कि पेड़ पौधों का भी इसमें ज्यादा महत्व माना गया है।

 वास्तु शास्त्र में बहुत सारे ऐसे पौधे हैं जिससे घर में लगाने पर सुख समृद्धि आने लगती है साथ ही मनी प्लांट भी इन्हीं पदों में से एक माना जाता है।

 मान्यता तो यह भी बताई जाती है कि मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने पर आर्थिक समृद्धि आने लगती है।

घर के साथ-साथ इस पौधे को आप ऑफिस या फिर दुकान में भी लगा सकते हैं।

 लेकिन अगर आप घर में मनी प्लांट लगाते हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है।

वास्तु शास्त्र की माने तो घर की उत्तर पूर्व दिशा में मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। वरना घर में नकारात्मकता आ जाती है।

 मनी प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है और ऐसा करने पर घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

मनी प्लांट का पौधा तेजी से बढ़ने वाला पौधा होता है लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि यह जमीन की तरफ से नहीं आना चाहिए।

 बता दे कि घर में सूखा हुआ मनी प्लांट दुर्भाग्य का संकेत बताया जाता है इसीलिए उसे घर से बाहर कर दें।

 घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा नहीं रखना चाहिए इसे अंदर ही रखे।