Used Cars: अगर आप Used Cars में से कोई कार खरीदने वाले हैं, तो इस लेख में आप कुछ ऐसी ही कारों के बारे में जानकारी मिलने वाली है। हम जिन Used Cars के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं, उन Used Cars की कीमत तो कम है ही, उन पर वारंटी भी मिल रही है। कारों की तीन सर्विस भी फ्री होंगी। यह कारें मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर 2 अगस्त 2022 को हमने देखी और हम आपके साथ ये जानकारी साझा कर रहे है।
Used Cars में से एक है Maruti Wagon R LXI
Maruti Wagon R LXI की कीमत 2.25 लाख रुपये तय की गयी है। यह 2016 मॉडल कार है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी किट भी लगी हुई है। यह फर्स्ट ओनर कार है और अभी तक केवल 86937 KM चली है। यह हरियाणा के बहादुरगढ़ में बिक्री के लिए मौजूद है. इसपर 6 महीने की वारंटी मिल रही है। इसके साथ ही, तीन सर्विस भी फ्री दी जा रही हैं।
Maruti Alto 800 LXI भी है शामिल
Maruti Alto 800 LXI की कीमत 2.6 लाख रुपये है। यह भी 2016 मॉडल कार है। इसमें भी पेट्रोल इंजन के साथ-साथ सीएनजी किट लगी हुई है। यह भी फर्स्ट ओनर कार है और अभी तक केवल 80138 KM चली है। यह हरियाणा के करनाल में बिक्री के लिए मौजूद है और इसपर भी 6 महीने की वारंटी और तीन सर्विस फ्री मिल रही हैं।
एक अन्य Maruti Alto 800 LXI की कीमत 3 लाख रुपये है। यह भी 2018 मॉडल कार है। इसमें भी सीएनजी किट लगी है। हालांकि यह सेकेंड ओनर कार है और अभी तक कुल 74900 KM चली है। यह मोरबी में बिक्री के लिए मौजूद है। इस कार पर भी 6 महीने की वारंटी और तीन सर्विस फ्री मिल रही हैं।
यह भी पढ़ें : सस्ती कीमत पर खरीदिये Suzuki Gixxer, यहाँ जानिये ऑफर
यह भी पढ़ें : ये हैं हुंडई आई20 के सभी मॉडल्स की कीमतें, देखें पूरी लिस्ट