जियो फोन के बाद अब मुकेश अंबानी की कंपनी जल्द ही ग्राहकों को कई नए डिवाइस का सौगात दे सकती है। मुकेश अंबानी की कंपनी जल्द ही जिओ का लैपटॉप लॉन्च कर सकती है। JioPhone 4G के बाद अब कहा जा रहा है कि कंपनी 2022 के अंत तक मार्केट में अपना JioPhone 5G लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही साथ जिओ कंपनी मार्केट में अपना जिओ का लैपटॉप भी बहुत जल्द लॉन्च कर सकती है।
यह भी पढ़े :-जल्द लॉन्च होगा Oppo का ये बेहतरीन फोन, जाने इसके कीमत और फीचर्स को
Jio laptop से जुड़ी कई डीटेल्स पहले भी लीक हो चुकी हैं और अब 91मोबाइल्स की रिपोर्ट से नई जानकारी मिली है। नई जानकारी के अनुसार इसके सॉफ्टवेयर और इससे जुड़ी कई डिटेल्स सामने आए हैं। जिओ का नया लैपटॉप साल 2022 के अंत तक मार्केट में आ जाएंगे।
JioBook laptop को हार्डवेयर अप्रूवल मिल गया है, इस बात से यह जानकारी मिलती है कि जल्द ही मार्केट में जियो का यह लैपटॉप लांच हो जाएगा।
यह भी पढ़े :-शानदार ऑफर: 14000 का फोन आप खरीद सकते हैं मात्र ₹599 में, ऑफर सिर्फ 5-8 फरवरी तक
टिप्सटर मुकुल शर्मा ने लिस्टिंग को स्पॉट किया है जिससे पता चला है कि जियो लैपटॉप मॉडल Windows 11 आउट ऑफ द बॉक्स पर रन करता है और डिवाइस का मॉडल नंबर 400830078 है। अभी मार्केट में
Windows 11 उपलब्ध है अब देखना यह है कि फाइनल प्रोडक्ट Windows 11 OS के साथ आता है या विंडोज 10 के साथ।
लिस्टिंग के द्वारा कंपनी का नाम Emdoor Digital Technology Co LT भी पता चला है, उम्मीद किया जा रहा है कि कंपनी वेंडर से लैपटॉप खरीद कर खुद का ब्रांडिंग बेचेगी। आपको बता दें कि अभी कंपनी के तरफ से प्रोडक्ट को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही कंपनी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा कर दे दी।