अगर आप यह समझते हैं कि आपके iPhone में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स मौजूद है। तो यह आप सही समझते हैं। लेकिन एक ऐसी चीज है जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होता है। बता दें कि भारत में जितने भी iPhone बिकते हैं उनमें कुछ फीचर्स को हटा दिया जाता है।
यह भी पढ़े :-फ्लिपकार्ट और अमेज़न दे रहा है iPhone 12 पर 20,000 की छूट, जाने क्या है ऑफर?
साथ ही भारत के अलावा भी अन्य देशों में भेजे जाने वाले iPhone में इन फीचर्स को ऑफर दिया जाता है। अब आप यह सोच रहे होंगे कि Apple कंपनी भारतीय लोगों के साथ गलत कर रही है। लेकिन नहीं ऐसा नहीं है। ऐसा इसीलिए क्योंकि अलग-अलग देशों में कंपनी लोगों के बजट और जरूरत के हिसाब से ही इन फीचर्स को प्रोवाइड करवाती है। इसीलिए आज हम आपको ऐसे फीचर्स के बारे में बताएंगे जो कि भारतीय आईफोन मॉडल्स में ऑफर नहीं किए जाते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि कुछ देशों में कई एक्स्ट्रा फीचर की डिमांड भी की जाती है और यही कारण है कि देश इन पिक्चर्स को प्रोवाइड कराता है। लेकिन जब इन फीचर्स को भारतीय आईफोन मॉडल में ऑफर करवाने की बारी आ जाती है तो कंपनी इससे पीछे हटने के लिए कहती है।
ऐसा इसीलिए क्योंकि इन फीचर्स के कारण ना सिर्फ स्मार्टफोन की लागत में वृद्धि हो जाती है। बल्कि भारतीय यूजर्स के लिए इनका कोई इस्तेमाल भी नहीं रहता है और इसी कारण से कंपनी भारतीय मॉडल्स में इन चुनिंदा फीचर्स को प्रोवाइड नहीं कराती है। मगर यह फीचर्स महत्वपूर्ण होने के बावजूद भी भारतीय यूजर्स के लिए किसी काम के नहीं माने जाते हैं।
भारत के iPhone में नहीं होते हैं यह फीचर्स
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत के iPhone में जो फीचर्स नहीं होते हैं उनमें से है एक्स्ट्रा एंटीना जो USA के आईफोन मॉडल्स में प्रोवाइड करवाया जाता है। मुख्य रूप से इसका काम होता है कि 5G नेटवर्क को रिसीव करवाना। बता दें कि भारत के मॉडल में आपको यह फीचर्स देखने को नहीं मिलता है और ना ही इसकी कोई भी आपको जरूरत होती है।
यह भी पढ़े :-जल्द लॉन्च होगा Oppo का ये बेहतरीन फोन, जाने इसके कीमत और फीचर्स को
भारत के iPhones के मॉडल्स में आपको एक फिजिकल सिम तो वहीं पर एक ई सिम का ऑप्शन प्राप्त होता है। अगर आप जापान वाले और भारत के iPhones में फर्क करने बैठेंगे तो जापान वाले iPhone में साइलेंट मोड ऑन करने के बाद भी कैमरे के शटर बटन की आवाज जरूर आती है लेकिन भारत के मॉडल में ऐसा नहीं होता है।