बोट कंपनी एक वियरेबल ब्रांड है जो कि कई प्रोडक्ट को लॉन्च करती है। कंपनी के प्रोडक्ट की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए एक बहुत ही बढ़िया खबर आई है। boAt ने एक बजट फ्रेंडली boAt Airdopes 111 लॉन्च कर दिए हैं। जिसमें आपको बहुत से ऐसे फीचर कम कीमत में ही मिल रहे हैं। boAt Airdopes 111 इस प्रोडक्ट को बहुत ही खासियत के साथ और बहुत ही कम कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। तो चलिए जान लेते हैं boAt Airdopes 111 की कीमत और फीचर्स के बारे में।
यह भी पढ़े :-Flipkart Electronic Sale मे मिल रहा ₹100 से भी कम में 5000mAh बैटरी वाला Realme का यह दमदार Smartphone
boAt Airdopes 111 Specification
boAt Airdopes में आपको 13mm का ड्राइवर भी मिल रहा है, जिससे आपको बेहतर साउंड क्वालिटी मिलने वाली है। इसमें आपको Bluetooth 5।1 और IWP टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने वाले हैं। जिससे कि स्मार्टफोन और Airdopes के बीच में कनेक्टिविटी बेहतर हो सके।
एअरबड्स में आपको built-in माइक्रोफोन दिया जाने वाला है। इसमें टच कंट्रोल फीचर भी दिया जाएगा। जिसकी सहायता से आप वॉल्यूम को कम और ज्यादा कर पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ boAt Airdopes 111 आपको गाने बदलने और Siri या Google Assistant को कंट्रोल करने में भी इस्तेमाल कर सकता है।
boAt Airdopes 111 Battery
boAt Airdopes 111 के बैटरी की बात की जाए तो आपको सिंगल चार्ज में ही 7 घंटे तक बैटरी लाइफ मिलने वाली है। चार्जिंग केस की मदद के द्वारा आप डिवाइस को 28 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बजट रेंज में आने के बाद भी इसमें आपको टाइप सी चार्जिंग पोर्ट मिल रहा है। कंपनी की मानी जाए तो boAt Airdopes 111 को आप 10 मिनट में चार्ज करके 45 मिनट तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
boAt Airdopes 111 Colour Options
boAt Airdopes 111 आपको चार कलर ऑप्शन में मिलने वाला है। यह चार कलर है-ocean blue, sand pearl, carbon black और snow white.
boAt Airdopes 111 Price
boAt ने इस लेटेस्ट प्रोडक्ट की कीमत 1499 रुपए बताई है। इस प्रोडक्ट को आप boAt की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon, Flipkart की साइड से भी खरीद सकते हैं। Amazon पर यह boAt Airdopes 111 मात्र आपको 1299 रुपए में मिल जाएगा।
यह भी पढ़े :-दमदार है Tork Kratos की ये इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
boAt ने लेटेस्ट Airdopes को 1499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इन्हें आप boAt की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं। Amazon पर boAt Airdopes 111 सिर्फ 1299 रुपये में मिल रहे हैं।