टाटा मोटर्स ने लांच की Tiago NRG XT, अब कम कीमत में मिलेंगे शानदार फीचर्स

By | August 3, 2022

Tiago NRG XT: टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक कार का नया वैरिएंट Tiago NRG XT वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Tata Tiago NRG XT वेरिएंट की कीमत 6.42 लाख रुपये रखी है। टाटा मोटर्स ने पिछले साल Tiago का NRG वर्जन पेश किया था। इसे खासतौर पर युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर ही लाया गया था। अब कंपनी ने एक साल पूरा होने के मौके पर इसका नया वेरिएंट सबके सामने पेश किया है।

Tata ने फेसलिफ़्टेड Tiago NRG को अगस्त 2021 में रिलॉन्च किया था और यह केवल पूरी तरह से लोडेड XZ वेरिएंट में उपलब्ध थी। अब Tiago NRG XT कंपनी का नया किफायती वर्जन है जो कीमत को लगभग 40,000 तक कम कर देता है।

ऐसे हैं Tiago NRG XT वेरिएंट के फीचर्स

Tiago NRG ने अपने नए Tiago NRG XT वेरिएंट में 14 इंच के हाइपरस्टाइल व्हील, 3.5 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और फ्रंट फॉग लैंप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ‘रेगुलर’ टियागो के Tiago NRG XT वेरिएंट को भी 14-इंच के हाइपरस्टाइल व्हील्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर पार्सल शेल्फ जैसे फीचर्स के साथ भी अपडेट किया गया है।

Tiago NRG XT अपनी साइड क्लैडिंग, ब्लैक रूफ रेल, चारकोल ब्लैक इंटीरियर कलर स्कीम और 181 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ युवाओं को ज्यादा आकर्षित कर सकती है। यह Tiago से 37 मिमी लंबी है। इंजन की बात की जाए तो इसमें वही 1.2-लीटर, नैचुरली एस्पिरेटेड, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है जो 84 bhp की पावर और 113 Nm का टार्क देता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल के साथ 5-स्पीड एएमटी से भी जोड़ा गया है।

नए Tiago NRG XT वेरिएंट में ब्लैक-आउट बी-पिलर, रियर पार्सल शेल्फ, पैसेंजर साइड पर वैनिटी मिरर दिए जाते हैं। आपको बता दें कि Tiago NRG को पिछले साल पेश किया गया था। इसे अगस्त 2021 में अपडेट भी मिला था। टियागो के मुकाबले इसमें शार्प हेडलैम्प और अलग तरह से डिज़ाइन किया गया ग्रिल है। इसके फ्रंट और रियर बंपर भी अलग अलग दिखते हैं।

 

यह भी पढ़ें : Honda N7X जल्द होने वाली है लांच, जानिये फीचर्स

यह भी पढ़ें : दो सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च, कीमत 50 हजार से भी कम, फुल चार्ज में चलेंगे 65KM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *