नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारत ने न्यूजीलैंड को पहला मैच हरा दिया। भारत को टी 20 सीरीज पर कब्जा करने के लिए दूसरा मुकाबला जीतना होगा। इस मैच को काफी अहम माना जा रहा है। मैच में कप्तान रोहित शर्मा जीत की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे। इस मैच पर काफी कुछ निर्भर करेगा। वहीं न्यूजीलैंड दूसरा मुकाबला जीतने की उम्मीद के साथ खेलेगा। यह मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड सीरीज हार जाएगा।
गप्टिल की पारी निभाएगी अहम भूमिका
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज गप्टिल काफी विश्वास के साथ मैदान पर उतरेंगे। उनको इस टी-20 मुकाबले में पकड़ बनाने के लिए डैरिल मिचल के साथ अच्छी साझेदारी करनी होगी। अगर कीवी टीम के ओपनर्स भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने में सफल होते हैं तो भारत को चुनौती मिल सकती है। गप्टिल ने पिछले मैच में 70 रन की शानदार पारी खेली थी। वे इस प्रदर्शन को दूसरे मैच में दोहराने का प्रयास करेंगे।
रोहित और के एल राहुल को देनी होगी मजबूत शुरुआत
भारत के ओपनर रोहित शर्मा और के एल राहुल को दूसरे मैच में बढ़िया शुरुआत करनी होगी। पहले मैच में दोनों ने टीम की ठोस शुरुआत की थी। इससे भारत के लिए चेज करना काफी आसान हो गया। के एल राहुल ने भी न्यूजीलैंड गेंदबाजों पर हिटिंग कर, काफी दबाव बना दिया। इससे बाकी बल्लेबाजों का काम आसान हो गया। वहीं रोहित शर्मा ने 48 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत में अच्छी साझेदारी बनाती है तो न्यूजीलैंड के लिए मुकाबला जीतना काफी मुश्किल हो सकता है।
रांची में ओस निभाएगी अहम भूमिका
भारत का दूसरा टी20 मुकाबला रांची में खेला जाएगा। यहाँ शाम के समय ओस का काफी प्रभाव रहेगा। ओस से टीम को रणनीति में बदलाव करना पड़ सकता है। टाॅस भी इस मुकाबले में अहम भूमिका निभाने वाला है। भारतीय टीम की नजर भी टाॅस पर बनी रहेगी। टाॅस जीतने के बाद का फैसला काफी अहम हो सकता। पहले मैच में भारतीय टीम ने जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।