IPL 2022 की संभावित तारीख को BCCI द्वारा पब्लिक कर दिया गया है। शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह ने मीडिया कॉन्फ्रेंस में IPL 2022 के आयोजन के होने की संभावित तारीख की जानकारी दी। सचिव ने अपने बयान में कहा कि IPL 2022 जोकि IPL का 15 वां सीजन है इसे मार्च के अंत से मई के अंत तक आयोजित करने के लिए BCCI पूरी तरह से तैयार है।
यह भी पढ़े :-WI vs ENG: जेसन होल्डर ने सिर्फ 7 रन देकर चटकाए 4 विकेट, पहले T20I में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा
टीम के मालिक और BCCI इस सीजन को भारत में कराने की पूरी कोशिश करेंगे। खबरों की माने तो IPL 2022 की शुरुआत 27 मार्च से हो सकती है। प्रेस रिलीज में जय शाह ने कहा कि,” हम पूरी तरह से तैयार है। IPL 2022 मार्च के अंतिम सप्ताह से पूरी मई तक चलेगी। इस साल दो नई फ्रेंचाइज ने हमे ज्वॉइन किया है। दोनों ही बड़े उत्सुक है इस सीजन को लेके।
अहमदाबाद और लखनऊ ये दोनों नई फ्रांसिस के साथ साथ सभी टीम मालिक चाहते है कि IPL 2022 का आयोजन भारत में ही हो और हम पूरी कोशिश करेंगे कि ये भारत में ही हो। बोर्ड अपने खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों सहित सभी हितधारकों की स्वास्थ्य सुरक्षा बोर्ड के लिए सर्वोपरि है। बीसीसीआई ने अतीत में अपने हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया हैं और आगे भी नहीं करेगा।
IPL 2022 फरवरी में होगा ऑक्शन :-
प्रेस रिलीज में जय शाह ने कनफर्म किया कि IPL 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरबरी को होगा और इससे पहले ही बोर्ड इसके होने वाले स्थान पर फैसला कर लेगा।
बता दे की बोर्ड IPL की दो तारीखों पर विचार कर रही है। BCCI के साथ साथ कुछ टीम मालिक इसे मार्च अंतिम से शुरू करना चाहती है। वहीं कुछ बड़े और प्रभशाली टीम इसे 2 अप्रैल से शुरू करना चाहती है। उनका मानना है कि लोढ़ा समिति ने IPL को अप्रैल में शुरू करने की शिफारिश की थी तो हमे उसका पालन करना चाहिए।
यह भी पढ़े :-ऑस्ट्रेलिया ओपन हो सकता है Sania Mirza का अंतिम मैच? Sania Mirza ने कहा,”में टेनिस नहीं खेलूंगी”
विदेशों में हो सकता है आयोजन :-
अगर भारत में corona की स्थिति सही नहीं रही तो BCCI इसका आयोजन बाहर भी करवा सकती है। आयोजन में साउथ अफ्रीका(South Africa) और यूएई(UAE) का नाम सबसे उपर है। सूत्रों को माने तो अगर IPL 2022 भारत में नहीं होता तो इसका आयोजन फिर से यूएई(UAE) में होगा।