ICC T20 World Cup 2022 होने वाला है। यह वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होगा। इस वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ 23 अक्टूबर को होगा।यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान ने आखिरी बार 2015 के वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में विश्व कप मैच खेला था।
ICC T20 World Cup 2022 का आठवां संस्करण 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। मुकाबले एडिलेड, ब्रिस्बेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, मेलबर्न, पर्थ और सिडनी में सात जगहों पर खेला जाएगा। इस मैच का फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। सुपर 12 के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप 1 में अभी इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। ग्रुप 2 में भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश है।
इस आठ टीमों के साथ-साथ चार और टीमें फर्स्ट राउंड के नतीजों में खेलेगी। सुपर 12 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया का सामना 22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 16 अंतर्राष्ट्रीय टीमें 45 मैच खेलेंगी।
यह भी पढ़े :-ऑस्ट्रेलिया ओपन हो सकता है Sania Mirza का अंतिम मैच? Sania Mirza ने कहा,”में टेनिस नहीं खेलूंगी”
ICC T20 World Cup 2022 में भारत के मैच
भारत को ICC T20 World Cup 2022 में ग्रुप 2 में रखा गया है। बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका को भी ग्रुप टू में रखा गया है।भारतीय टीम अपना दूसरा मैच ग्रुप एक के उपविजेता के साथ 27 अक्टूबर को खेलेगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को भारत को अपना तीसरा मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है।
सेमाफाइनल और फाइनल कब?
ICC T20 World Cup 2022 के सेमीफाइनल मैच 9 और 10 नवंबर को खेले जाएंगा । 13 नवंबर को मेलबर्न में इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
यह भी पढ़े :-IPL 2022 मेगा ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर होगी ‘पैसों की बारिश’, BCCI जल्द जारी करेगी लिस्ट
ICC T20 World Cup 2022 में भारत के मुकाबले –
भारत बनाम पाकिस्तान, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड- 23 अक्टूबर
भारत बनाम ग्रुप ए उपविजेता, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड- अक्टूबर 27
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, पर्थ स्टेडियम- 30 अक्टूबर
भारत बनाम बांग्लादेश, एडिलेड ओवल- 2 नवंबर
भारत बनाम ग्रुप बी की रनर अप टीम, मेलबर्न- 06 नवंबर