Money Plant Tips: घर में रखा है मनी प्लांट तो बांध दें लाल धागा, फिर देखें चमत्कारिक फायदे

By | July 30, 2022

Money Plant Tips: मनी प्लांट एक ऐसा पौधा माना जाता है जो कि ज्यादातर घरों में मौजूद होता है। लोग इसे घर के अंदर या फिर बालकनी में लगाते हैं। कुछ लोग तो ऐसे ऑफिस में भी लगाया करते हैं। मनी प्लांट के साथ अच्छी बात यह होती है कि इसकी बहुत ज्यादा देखभाल नहीं करनी होती है। साथ ही यह बड़ी आसानी से लग भी जाया करता है। मनी प्लांट के बहुत सारे फायदे होते हैं। वास्तु की मानें तो जिस घर में मनी प्लांट मौजूद होता है वहां पर सकारात्मकता बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट (Money Plant) को लेकर बहुत सारे उपाय भी बताए जाते हैं। घर के अंदर मनी प्लांट का पौधा होने पर धन संबंधित समस्याएं खत्म हो जाती हैं और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से बताया जाता है। जिस घर पर मनी प्लांट सही तरीके से और सही दिशा में रखा जाता है वहां पर शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव नहीं आता है और सुख समृद्धि का भी हमेशा वास बना रहता है।

Money Plant- लाल रंग के धागे को बांधना होता है बहुत शुभ

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट के पौधे के अंदर अगर लाल रंग का धागा बांध दिया जाए तो बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर किसी को भी धर्म से जुड़ी हुई समस्याएं होती हैं तो उससे निजात मिलता है और तरक्की करनी होती है तो वह शुक्रवार को मनी प्लांट के पौधे में लाल रंग का धागा बांध सकते हैं।

मनी प्लांट (Money Plant) के अंदर लाल धागा बांधते वक्त कुछ नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। आप शुक्रवार को सुबह नहाने के बाद में मां लक्ष्मी की पूजा कर सकते हैं और उसके बाद में धूप दीप जला सकते हैं। जिस धागे को ऑफ मनी प्लांट में बांधने जा रहे हैं उसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित कर देना चाहिए। जिसके बाद में मां की आरती करनी चाहिए और लाल धागे पर कुमकुम लगाना चाहिए। जिसके बाद इस गाने को मनी प्लांट (Money Plant) के जड़ के चारों तरफ बांध देना चाहिए। इस उपाय को करने पर कुछ ही दिनों में आपको इसके लाभ दिखने शुरू हो जाते हैं।

यह भी पढ़े:-Janmashtami 2022 Shopping: जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह की चीजों को खरीदते हैं तो श्री कृष्ण हो जाते हैं प्रसन्न

यह भी पढ़े:-Happy Hariyali Teej 2022 : हरियाली तीज के पावन मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत संदेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *