White Hair: एक दौर था जब उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होते थे, लेकिन अब तो किसी भी उम्र में बाल सफेद हो जाते हैं। बालों का सफेद होना शरीर में किसी ना किसी पोषक तत्व की कमी का संकेत होता है।
उम्र के साथ अगर आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो यह प्राकृतिक है लेकिन अगर 45 साल के पहले आपके बाल सफेद हो रहे हैं तो ऐसे में आप घरेलू उपाय की मदद से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।
सफेद बालों (White Hair) को काला बनाए ये 3 चीजें
करी पत्ता
वैसे तो आप अलग-अलग तरह की डिश बनाने के लिए करी पत्ते का इस्तेमाल करते होंगे लेकिन इसे आप प्राकृतिक रूप से भी इस्तेमाल कर सकते हैं। करी पत्ता को 2 चम्मच आंवला पाउडर और 2 चम्मच ब्राम्ही पाउडर के साथ अच्छे से पीस लें। अब इस मिश्रण को पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और बालों में लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को धो लें इससे सफेद बाल काले हो जाएंगे।
तुलसी
हेयर एक्सपर्ट्स की मानें तो तुलसी के पत्ते एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जिसके प्रभाव से सफेद बालों (White Hair) को काला करने में मदद मिलती है।
सबसे पहले तुलसी पत्तों को लें। अब आंवले का फल या फिर उसके पत्तों का रस रख लें। भृंगराज (False daisy) के पत्ते के रस को भी उतने ही मात्रा में लें। अब इन तीनों चीजों को ठीक से मिलाएं और इसे बालों में अच्छी तरह लगाएं। माना जाता है कि ये बालों को काला करने में लाभकारी साबित होता है।
नींबू
नींबू में मौजूद तत्व बालों को काला करने में असरदार सिद्ध होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार 15 मिलीलीटर नींबू का रस लें और 20 ग्राम आंवले का चूर्ण लें। अब इन दोनों को मिलाकर लेप बनाएं, फिर सिर पर इस लेप को लगाएं। घंटे भर इसे बालों में लगे रहने देने के बाद बाल धो लें। कुछ दिनों तक इसके इस्तेमाल से बालों को काला करने में मदद मिलेगी।