पूरे देश भर में कोरोना महामारी के बाद अब फ़्लू और डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बदलते मौसम में डेंगू बहुत तेजी से बढ़ता है। ऐसे मौसम में वायरल फीवर भी होना आम बात है। जिसके बाद हर साल देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ और भी कई प्रदेशों में मच्छरों का कहर देखने को मिलता है। जिनमें डेंगू ज्यादा खतरनाक बताया जाता है।
डेंगू के कई मामले जानलेवा भी साबित हो चुके हैं। यह बीमारी मच्छरों के काटने से फैल जाती है। डेंगू के मामले में हमें कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। क्योंकि डेंगू बहुत तेजी से बढ़ता है, अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।
अगर आपको डेंगू हो जाता है तो उसके लक्षण संक्रमित होने के तीसरे दिन से दिखने लगते हैं और 14 दिनों तक हमारे शरीर में बने रहते हैं। डेंगू के शुरुआती लक्षणों में हमें तेज बुखार, सिर दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में जबरदस्त दर्द होता है, साथ ही साथ थकान, आंखों के पीछे दर्द, उल्टी आना, त्वचा पर लाल चकत्ते और भूख ना लगना भी डेंगू के लक्षण ही माने जाते हैं। डेंगू को ठीक करने के लिए कोई भी दवाई नहीं है। इस बीमारी को सिर्फ सही खान-पान ही ठीक कर सकता है।
आप हमेशा सुनते होंगे कि डेंगू के मरीजों को क्या क्या खाना चाहिए, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसी चीजें जिनसे डेंगू के मरीजों को दूर ही रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी चीज़ें है जिन्हें डेंगू के मरीज नहीं खा सकते –
1. कैफीन से रहे दूर
जब हमारा शरीर डेंगू से लड़ाई लड़ रहा होता है तब उसे तरल पदार्थों की आवश्यकता होती है। हमें तरल पदार्थों में पानी, नारियल का पानी, नींबू का पानी, जैसे पदार्थों का सेवन करना चाहिए। लेकिन चाय और कॉफी हमें इसमें शामिल नहीं करने है। कैफीन के पदार्थ दिल की धड़कन बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। इससे थकान और मांसपेशियों के दर्द की तकलीफ भी बढ़ने के आसार ज्यादा रहते हैं।
2. तैलीय पदार्थ का न करें सेवन
डेंगू के मरीजों को अपने खानपान का बेहद ही ख्याल रखना आवश्यक होता है। इसमें पहले पदार्थ यानी कि ऑयली फूड या फिर फ्राइड फूड से डेंगू के मरीजों को दूर ही रहना चाहिए। ऐसे समय में हल्का खाना खाना चाहिए जिससे वह आसानी से पच सके। ऑयली खाने में फैट की मात्रा बहुत ही अधिक होती है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर के साथ कोलेस्ट्रोल भी बढ़ सकता है।
3. तीखा और मसालेदार खाने से रहें दूर
डेंगू ही नहीं बल्कि किसी भी बीमारी में हमें मसालेदार और तीखे खाने से दूर रहना चाहिए। अगर हम ज्यादा तीखा खाना खाते हैं तो हमारे पेट में एसिड बन सकता है। जिसके कारण हमारे मुंह में छाले बन जाते हैं। सीधा मतलब यह है कि इससे तबीयत हमारी ज्यादा खराब हो सकती है। इसलिए अधिकतर हमें सादा खाने का प्रयोग करना चाहिए।
4. मांसाहारी खाने से रहें दूर
डेंगू के मरीजों को मांसाहारी खाने से बचना चाहिए। क्योंकि मांसाहारी खाने में ज्यादा मसालों का प्रयोग किया जाता है, जिससे डेंगू जैसी बीमारियों में नुकसान होता है। हमारा शरीर ऐसी बीमारियों में अंदर से इंफेक्शन से लड़ता है। जिसमें हमें कोई हैवी खाना नहीं खाना चाहिए, इससे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम इतने हैवी खाने को पचा नहीं पाता है। इसलिए डेंगू से लड़ते समय हमें शुद्ध खानपान रखना चाहिए और लिक्विड डायट पर इस समय रहना बेहतर माना जाता है।