नई दिल्ली: सर्दियां आते ही हमारा वजन बढ़ने (Weight Loss) लग जाता है क्योंकि सर्दियों के मौसम में हम खाने में परहेज नहीं कर पाते हैं। साथ ही साथ एक्सरसाइज भी करने का दिल नहीं करता है। साथ ही गर्मी आते ही लोग बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए परेशान बने रहते हैं। इसीलिए आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। ऐसा इसीलिए क्योंकि हम आज आपको बताने वाले हैं कि गर्मियों में आपको किस तरह से वजन कम (Weight Loss) करने में आसानी होगी। तो चलिए जान लेते हैं कौन सी है वह आसान तरीके-
डाइट में करें बदलाव
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हो चुके हैं और उसे कम (Weight Loss) करना चाह रहे हैं तो आप सबसे पहले आप अपनी डाइट के अंदर फ्रूट्स शामिल जरूर करें। इसी के साथ-साथ ताजी सब्जियों को प्लेट का 60% हिस्सा बना लेना चाहिए। इसी के साथ-साथ ब्रेकफास्ट और लंच के बीच में रोजाना एक फ्रूट जरूर खाएं। इसी के साथ-साथ सोडियम की मात्रा कम कर देनी चाहिए और तेल की मात्रा को भी घटा देना चाहिए। ऐसा जरूरी नहीं होता है कि फास्ट फूड को पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए अगर आप आना चाहते हैं तो हफ्ते में एक बार बाहर का खाना खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें-इन घरेलू तरीकों से कम हो जाएगा Cholesterol लेवल, जल्दी से बदल दे अपनी आदतें
पानी का अधिक से अधिक करें प्रयोग
आप वजन घटाना (Weight Loss) चाहते हैं तो अधिक से अधिक पानी पीना होगा। आप जितना पानी से भरपूर चीजें जो होती है उनका सेवन करते हैं तो उतना ही आपका वजन घटने लगता है। पानी का सेवन नहीं करने पर फैट आपकी बॉडी से बाहर निकलने में सक्षम होता है और बॉडी उसे अब्जोर्ब करने लगती है। इसीलिए आपको रोजाना पांच से 6 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी के साथ-साथ आप नारियल पानी, वेजिटेबल जूस, नींबू पानी जैसी चीजें भी ले सकते हैं।
मीठा खाना कर दे कम
अगर आप अपना वजन घटाने (Weight Loss) की सोच रहे हैं तो आपको कुछ समय के लिए मीठी चीजों को पूरी तरह से बंद कर देना होगा। आप मीठा खाने के आदी हो चुके हैं तो घर पर नेचुरल स्टीविया या फिर गुड से मीठा बना कर खा सकते हैं। उसको भी रोजाना खाना अच्छा नहीं है।
ये भी पढ़ें-इन फ्रूट्स को बनाएं अपना बेस्ट फ्रेंड, Weight Loss करने में मिलेगी मदद
खाने का समय होना चाहिए ठीक
सबसे पहले आप अपना खाना सही समय पर खाना शुरु कर दें। अगर आप रोजाना एक ही समय पर खाना खाते हैं तो आप का मेटाबॉलिज्म मजबूत हो जाता है और आप विंटर फैट को आसानी से घटाने में सक्षम हो जाते हैं।
रूटीन बनाएं
– समय पर सोना चाहिए और 8 से 9 घंटे की नींद पूरी कर के ही उठना चाहिए।
– रात को 8:00 बजे के बाद में कुछ भी खाना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।
– सुबह के ब्रेकफास्ट को बहुत ही जरूरी खाना बताया जाता है उसे ना छोड़े।
– अगर आप नमकीन और अन हेल्थी स्नैक्स खाते हैं तो उसे फ्लेक्स सीड, मखाने और नट्स जैसी चीजों से रिप्लेस कर देना चाहिए।