Nail Paint- महिलाएं अक्सर अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय करती हैं। एक अच्छे ड्रेस के साथ मैचिंग इयररिंग्स के साथ-साथ अगर मैचिंग Nail Paint हो तो खूबसूरती और ज्यादा बढ़ जाती है। अक्सर महिलाएं अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए नेल पेंट लगाती है। लेकिन कई ऐसी महिलाएं हैं जो घंटों मेकअप में लगा देती है लेकिन जब बात हाथों की आती है तो वह Nail Paint लगाना ही भूल जाती है।
रुखे हाथ, अनईवन नेल्स आपके लुक को पूरी तरह से खराब कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स एंड ट्रिक्स बताने वाले हैं जिसको अपनाकर आप अपने हाथों को खूबसूरती दे सकते हैं।
यह भी पढ़े :-Green Gram Benefits: Vitamin A और C से भरपूर होता है ‘हरा चना’,यह कई संक्रामक बीमारियां दूर करने में करता है मदद
Nail Paint- इन बातों का रखें खास ख्याल
– अपने हाथों को खूबसूरती देने के लिए आप समय-समय पर मेनिक्योर करवाते रहें। इससे हाथों को आराम मिलेगा और साथ ही साथ हाथों की खूबसूरती बढ़ेगी। समय-समय पर ऐसा करने से नेल्स का ग्रोथ काफी अधिक होता है।
– क्लीन नेल्स पर नेल पेंट ज्यादा समय तक टिकी रहती है। लेकिन नेल पॉलिश लगाने से पहले नेल्प पर ट्रांस्पेरेंट बेस कोट लगाएं।
– नेल पेंट अप्लाई करने से पहले आप एक बूंद नेल पर लगाया और फिर 3 स्ट्रोक में से लगाएं।
यह भी पढ़े :-सूजी के हलवे का स्वाद डबल करने का तरीका, जानें स्मार्ट कुकिंग टिप्स
– Nail Paint को अच्छे से सुखाएं और फिर ठंडे पानी में 30 सेकेंड के लिए रखें, लेकिन हाथों को रब न करें। नेलपेंट जल्दी से सूख जाए इसके लिए आप नेलपेंट की पतली परत नेल पर लगाएं।