स्टेमिना मानव शरीर की बहुत बड़ी जरूरत है। इस वयस्त जीवन में खुद को काम करने के लिए हमेशा तैयार रखना पड़ता है। आजकल ये देखा गया है की लोग कुछ ही काम करने के बाद थक जाते है। थकान लोगों को काम नहीं करने देता और शरीर को भी कमजोर बना देता है, जिससे आप अस्वस्थ्य हो जाते हैं।
जिन लोगों को स्टेमिना कि कमी होती है वो स्टेमिना बढ़ाने के लिए तरह तरह की दवाओं को सेवन करने है, पर दवाई लेने से अच्छा है कि आप पोष्टिक भोजन ले और उसी के साथ व्ययाम और योग करे। आज हम आपको पांच योगासन के बारे में बताएंगे जो आप आसानी से कर सकते है। ये योगासन आपके स्टेमिना को बढ़ाने के साथ साथ आपको स्वस्थ्य और तंदरुस्त बनाएंगे।
1.पद्मासन :-
क) योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने घुटनों और पैरों को एक सीध में रखें।
ख) अपने सिर और पीठ को जितना हो सके पीछे की ओर झुकाएं।
ग) अपने हाथों को अपने पैरों से सहारा दे।
घ) अपनी पीठ की मांसपेशियों को आराम दें। थोड़ी देर इसी स्थिति में रहें और वापस उसी स्थिति में आ जाए।
2. सेतुबंध आसन :-
क) पीठ के बल लेट जाएं और पैर जमीन पर सीधे रखें।
ख) इस दौरान हथेलियों को जांघों के पास रखें।
ग) पैरों को खोलते हुए अपने दोनों घुटनों को मोड़ें और एड़ियों को कूल्हों के करीब लाएं।
घ) सांस लें और अपने कूल्हों को फर्श से उठाकर अपने पेट और छाती के करीब लाएं।
डं) अपनी पीठ के निचले हिस्से को अपने हाथों से सहारा दें। इस पोजीशन में 10 से 15 सेकेंड तक रहें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं।
यह भी पढ़े :-बालों की ग्रोथ से हैं परेशान, तो नारियल तेल का इस तरह से करें इस्तेमाल
3. नौकासन :-
क) अपने पैरों को सामने की ओर फैलाकर फर्श पर बैठ जाएं।
ख) अपनी पीठ को सीधा रखें और हाथों को कूल्हों के पास ले जाएं।
ग) अपने घुटनों को मोड़ें और थोड़ा पीछे की ओर झुकें।
घ) सांस लें और हाथों को आगे की ओर फैलाते हुए दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
डं) अपने पैरों को आंखों तक लाने की कोशिश करें और अपनी रीढ़ सीधी रखें। 5 से 10 सेकेंड तक इस पोजिशन में रहें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाएं।
4. बालासन :-
क) बालासन के चाइल्ड पोज भी कहा जाता है. घुटनों के बल बैठ जाएं।
ख) अपने पैर की उंगलियों को एक साथ रखें और घुटनों को एक दूसरे से थोड़ा अलग रखें।
ग) सांस लें और उसी समय अपने धड़ को आगे की ओर ले जाएं, अपने पेट को अपनी जांघों पर टिकाएं।
घ) आपका सिर चटाई को छूना चाहिए. अब चटाई को छूने के लिए अपने दोनों हाथों को सामने की ओर फैलाएं। करीब 10 सेकंड तक इसी अवस्था में रहे फिर रिलैक्स है जाए।
5. उष्ट्रासन :-
क) योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाए।
ख)अपने घुटनों और पैरों को एक सीध में रखें।
ग) अपने कूल्हों को आगे बढ़ाते हुए पीछे की दिशा में झुकें। घ) अपने सिर और पीठ को जितना हो सके पीछे की ओर झुकाएं ।
डं) अपने हाथों को अपने पैरों पर टिकाएं।
च) अपनी पीठ की मांसपेशियों को आराम दें। थोड़ी देर तक इसी स्थिति में रहें और फिर वापस उसी स्थिति में आ जाए।
उपर जो भी योगासन बताए गए है, वो सभी आसन आप स्टेप बाय स्टेप बड़ी आसानी से कर सकते है। इसका फायदा आप अपने स्टेमिना को बढ़ाने में कर सकते है और इसी के साथ आप खुद को स्वस्थ्य भी रख सकते है। योग हमारे जीवन को स्वस्थ्य और खुशहाल बनाते है। हमे योग प्रतिदिन करना चाहिए। योग किसी भी व्यायाम से अधिक उपकारी साबित होता है अगर आप इसे ठीक से करे। योग के सारे आसन आपको किसी न किसी बीमारी से बचाए रखता है।
Nice Information