Green Gram Benefits: आज के समय में ठंड का मौसम चल रहा है और ठंड के मौसम में हरा चना (Green Gram) सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कच्चा चना आप अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसमें कौन से न्यूट्रिशन होते हैं।
बता दे कि कच्चे चने में बहुत सारे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आप इसे वेज और नॉनवेज दोनों तरीके से बना सकते हैं और खा सकते हैं। अगर आप रोज कच्चे चने को अपने खाने में शामिल करते हैं तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी खासियत
1. प्रोटीन का खजाना
आपको बता दें कि हरे चने (Green Gram) में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन मौजूद रहती है,यह मसल्स ग्रोथ के लिए बहुत ही जरूरी न्यूट्रिशन है। इसके अलावा प्रोटीन इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। यह चना मोटापा कम करने में भी सहायक होती है।
यह भी पढ़ें-Milk Disadvantages: इन लोगो के लिए दूध पीना है नुकसानदायक, जाने क्या होता है दूध का side effect
2. विटामिन से भरपूर
आपको बता दें कि हरे चने (Green Gram) में vitamin A और C प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन सी जहां हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग कर तरह-तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाता है वहीं विटामिन ए स्किन को हेल्दी बनाए रखने का काम करता है।
3. फोलेट का अच्छा स्त्रोत
हरा चना vitamin B9 और फोलेट का अच्छा स्त्रोत होते हैं। इस चने (Green Gram) को खाने में शामिल करने से आपका मूड अच्छा रहता है और सबसे बड़ी बात है आपकी इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। इसे आप कई तरीके से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं जैसे घुघनी बनाकर या सब्जी बनाकर।
यह भी पढ़ें-Orange Benefits: ठंड के मौसम में खाएंगे संतरे, तो शरीर को मिलेंगे ये 6 बेमिसाल फायदे