भारत के हर कोने में टूरिस्ट प्लेस बनाए गए हैं। जहां पर देश विदेशों से लोग घूमने आते हैं या फिर छुट्टियां मनाने आते हैं। लेकिन भारत में राजस्थान जैसे राज्य में बहुत से ऐसे टूरिस्ट प्लेस हैं जो कि लोगों को बेहद ही पसंद आते हैं। जहां हर साल देश विदेशों से लोग घूमने आते हैं। राजस्थान एक ऐतिहासिक राज्य माना जाता है। यहां पर बड़े-बड़े किले, संस्कृति और पहनावे की झलक, खानपान से लोग प्रभावित होकर इसे महसूस करने के लिए आते हैं।
राजस्थान में घूमने के लिए अगर आप प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि यहां पर घूमने का सबसे बढ़िया समय सर्दियों में अक्टूबर से मार्च तक का है और अगर गर्मियों में आना चाहते हैं तो आप अप्रैल से जून तक यहां घूमने आ सकते हैं। सर्दियों में आप ऐतिहासिक जगहों का मजा सोलो ट्रिप में उठा सकते हैं या फिर आप अपने परिवार को लेकर आएं और यहां पर आनंद के साथ छुट्टियां बनाएं।
तो आज हम आपको राजस्थान के कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताएंगे जो कि बेहद ही मशहूर है और बहुत ही खूबसूरत जगह मानी जाती हैं। अगर आप यहां पर घूमने आना चाहते हैं तो इन जगहों पर विजिट जरूर करें।
1. पिंक सिटी जयपुर में जाना ना भूलें
जयपुर राजस्थान की राजधानी मानी जाती है। जयपुर को पिंक सिटी और गुलाबी शहर के नाम से बुलाया जाता है। आप यहां पर घूमने के लिए आमेर का किला, बिरला मंदिर,जंतर मंतर, हवा महल,जल महल देखने जा सकते हैं। जयपुर में बहुत ही ऐतिहासिक किले और सुंदर हवेलियां हैं। आप उनको देखना चाहे तो जरूर विजिट कर सकते हैं।
2. जोधपुर में घूमने जरूर जाएं
राजस्थान के अन्य बड़े शहरों में जोधपुर भी शामिल है। यहां पर घूमने के लिए आपको सबसे बढ़िया जगह मेहरानगढ़ का किला, उम्मेद भवन पैलेस, घंटाघर पैलेस, कल्याण झील मिल जाएंगी। यहां का जैन मंदिर सबसे प्रसिद्ध है, यहां पर घूमने आए हुए लोग दर्शन जरूर कर कर जाते हैं।
3. जरूर से जाएं चित्तौड़गढ़ का किला
राजस्थान में चित्तौड़गढ़ को राजपूतों का ऐतिहासिक गढ़ कहा जाता है। यह शहर बैराज नदी के किनारे स्थित है। रानी पद्मावती का महल भी चित्तौड़गढ़ में ही है। यहां पर घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगह राणा कुंभ का महल, जौहर मेला और कालिका मंदिर माना जाता है। कालिका मंदिर को पहले सूर्य मंदिर के नाम से भी लोग जाना करते थे। लेकिन बाद में इसका नाम कालिका मंदिर कर दिया गया।
4. राजस्थान के अजमेर में जरूर जाएं
अजमेर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती शरीफ के लिए बहुत ही मशहूर है। लोग दूर-दूर से यहां मन्नत मांगने आया करते हैं। यहां पर लोग हर मौसम में घूमने आते हैं। यह शहर अरावली पहाड़ियों के बीच मौजूद है। इसी के साथ यह बहुत ही खूबसूरत शहर माना जाता है। अजमेर में पुष्कर मेला और नागौर मेला लोगों को आकर्षित करता है। यहां पर लोग अक्सर इन्हीं को देखने आया करते हैं।
5. माउंट आबू
माउंट आबू राजस्थान में इकलौता हिल स्टेशन माना जाता है। यहां की खूबसूरती लोगों को बेहद ही आकर्षित करती है। इस हिल स्टेशन को ‘राजस्थान का स्वर्ग’ भी माना जाता है। माउंट आबू में नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर घूमने के यह बहुत ही बढ़िया जगह मानी जाती है। यहां पर लोग हर साल देश विदेश से घूमने आते हैं।