Bloating: अनहेल्दी फूड हैबिट्स के कारण लोगों को पेट की समस्या (Stomach Problem) और सूजन का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति को ब्लॉटिंग (Bloating) की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। जब व्यक्ति को ब्लॉटिंग की समस्या होती है, तो लक्षणों के रूप में गैस बनना, पेट में दर्द हो जाना, बेचैनी महसूस करना आदि लक्षण दिखाई देने लग जाते हैं।
अगर कोई इंसान ऐसे में थोड़ी सावधानी बनाके रखे, तो परेशानी जल्दी दूर हो सकती है। बता दें कि हमारे आसपास कुछ ऐसी चीजें मौजूद हैं, जिनके सेवन से ब्लॉटिंग (Bloating) की समस्या और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें- Weight Loss: बढ़ते हुए वजन को इन आसान तरीकों से कर सकते हैं कम, कुछ ही दिन में दिखने लगेंगे इसलिए
पेट फूलने से हैं परेशानी, तो इन फूड्स को करे अपने रोज़ मरा की जिंदगी से दुर
सेब
अगर किसी को ब्लॉटिंग (Bloating) की समस्या है, तो सेब को अपनी डाइट से बिल्कुल अलग रखे। क्योंकि सेब फाइबर का रिच सोर्स है, जो न सिर्फ गैस की समस्या पैदा कर सकता है, बल्कि सूजन की समस्या और दर्द भी पैदा कर सकता है।
बींस
बींस के सेवन से ब्लॉटिंग (Bloating) की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को ब्लॉटिंग की समस्या होने पर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। बींस भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो न केवल दस्त की समस्या पैदा कर सकता है, बल्कि पेट में सूजन और दर्द की समस्या से भी सामना करा सकता है।
ये भी पढ़ें- Ramzan Instant Recipes : रमजान के लिए कम टाइम में बनाएं ये लजीज रेसिपीज
ब्रोकली
अगर आपको ब्लाटिंग (Bloating) की समस्या है, तो ऐसे में ब्रोकली (Broccoli) का सेवन न करें। ब्रोकली को पचाने में पेट को परेशानी महसूस हो सकती है, जिसके कारण ब्लॉटिंग की समस्या और बढ़ सकती है।
लहसुन
लहसुन भी ब्लॉटिंग की समस्या को बढ़ा सकता है। ब्लॉटिंग के अंदर फ्रुक्टेन पाया जाता है, जो ब्लॉटिंग की समस्या को और भी बढ़ा सकता है।