Diabetes Diet: डायबिटीज एक गंभीर समस्या है जिसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। यानी अगर आप एक बार इस बीमारी की चपेट में आ गए, तो इससे बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। डायबिटीज से ग्रसित मरीजों का ब्लड शुगर काफी तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे शरीर में कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा रहता है।
ऐसे में Diabetes मरीजों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। ताकि शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सके। ऐसे में कई हेल्थ एक्सपर्ट साग-सब्जियां और फल खाने की सलाह देते हैं। अगर आप हरे रंग की साग-सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, तो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फल और सब्जियां शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Belly Fat: पेट की चर्बी कम करने के लिए इन 5 चीज़ो का करे सेवन, घट जाएगा Belly Fat
Diabetes मरीज के लिए फायदेमंद फल
अमरूद
विटामिस ए और सी, फॉलेट, पोटैशियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर अमरूद diabetes में फायदेमंद साबित हो सकता है। अमरूद का ग्लाइकैमिक इंडेक्स लो होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मददगार होता है।
जामुन
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बेहद लाभकारी है। जामुन के सेवन से ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
सेब
इसमें सॉल्यूबल और इनसॉल्यूबल फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
कीवी
कीवी में विटामिन ए, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होती है।
संतरा
इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिन सी, फोलेट और पोटेशियम होता है, जो डायबिटीज में राहत दिलाने का काम करता है।
ये भी पढ़ें- आज का हेल्थ टिप्स: व्रत के दौरान भी शरीर को ऊर्जावान रखेंगी ये चीजें, फलाहार में कर सकते हैं शामिल
Diabetes मरीज के लिए फायदेमंद फल सब्जिया
करेला
स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत के लिए सोना। इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। करेले में भरपूर मात्रा में फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं।
भिंडी
भिंडी में स्टार्च बिल्कुल नहीं होता है, बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसकी वजह से यह डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
ब्रोकोली
इसमें कार्ब्स की मात्रा काफी कम होती है और इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड में शुगर लेवल को कम करने में सहायक होते हैं।
कटहल
कटहर केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। कटहल के बीज को डायबिटीज रोगियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
पत्ता गोभी
इसमें विटामिंस, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद है। इसे आप सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं।