हम कई बार सुनते हैँ कि खाना खाने के बाद घूमना बहुत ज़रूरी है। ज़्यादातर लोगों का तो मानना है कि इससे खाना पचाना और भी आसान हो जाता है।
दौड़ भाग भारी ज़िन्दगी में कैसे रहें स्वस्थ
आज के दौर में सब लोग इतना व्यस्त हो गए हैँ कि उनको अपने शरीर के लिए भी वक़्त नहीं मिल पाता है। लोग अपने कामों से आते हैँ और खाना खाते ही सो जाते हैँ जिससे उनका खाना पचता ही नहीं है। बाद में फिर उन्हें गैस, पेट में सूजन, एसिडिटी जैसी समस्याएं हो जाती हैँ। इसलिए आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए थोड़ी मशक्कत तो करनी पड़ेगी।
क्या सच में खाने के बाद टहलने से मिलता है फायदा
आपको बड़े लोग हमेशा कहते होंगे कि खाना खाने के बाद टहलना चाहिए। तो वह लोग सही कहते हैँ। हमें खाने के बाद कम से कम 30 मिनट तक टहलना चाहिए। इससे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम तो अच्छा रहेगा ही बल्कि साथ साथ आपको नींद भी बहुत अच्छी आएगी। खाने के बाद टहलने से हमारे पेट कि चर्बी भी कम होती है। कोई भी सक्रिय एक्टिविटी करने से एंडोर्फिन, या फील-गुड हार्मोन भी रिलीज होता है। जिससे शरीर आरामदायक महसूस करता है।
किस प्रकार खाने के बाद घूमने से पचता है खाना
अगर आप खाने के बाद कोई भी काम सक्रिय रूप से करते हैँ, तो आपका शरीर खाने के पोषक तत्वों को अपने भीतर समा लेता है। वैज्ञानिकों के अनुसार भोजन के पाचन का एक सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा छोटी आंत में माना जाता है। इसलिए जब हम भोजन करने के बाद टहलते हैं तो छोटी आंत में खाने का बहुत ही तेजी से संचार होता है।
खाने के बाद घूमने से मिलता है इन समस्याओं से छुटकारा
जब आप खाने के बाद घूमते हैँ,तो भोजन का संचार बहुत ही तेज़ी से पेट की छोटी आंत में जाता है। इसके कारण आपके शरीर से सूजन, गैस,एसिड रिफ्लक्स जैसी सामान्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके साथ ही साथ आपका बेली फैट में भी बढ़ोतरी नहीं होती है। टहलने से डाइजेशन भी अच्छा बना रहता है।