Amla Powder Benefits- गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते असमय बालों के सफेद होने की समस्याएं बढ़ जाती हैं। बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने के लिए आंवला पाउडर(Amla Powder) का इस्तेमाल बहुत ही चमत्कारी होता है। आंवले(Amla Powder) में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई जैसे गुण मौजूद होते हैं। जिससे बालों को कई तरह के फायदे प्राप्त होते हैं। हेयर ग्रोथ और डैंड्रफ फ्री स्कैल्प के लिए भी इसे लगाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जान लेते हैं किस तरह से आंवला के पाउडर(Amla Powder) से सफेद बालों को काला किया जाता है।
यह भी पढ़े :-कुर्सी पर घंटों बैठे-बैठे काम करने वाले लोगों के लिए पांच स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
मेहंदी और आंवला पाउडर(Amla Powder) का पैक
बालों को कलर करने के लिए आंवला पाउडर और मेहंदी का एक पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पानी को हल्का सा गर्म कर लेना है और फिर उसमें मेहंदी और आंवला पाउडर को अच्छे से मिक्स कर देना है। मेहंदी और आंवला का यह पैक रात में ही बना लेना है। जिसके बाद सुबह उठकर बालों पर लगा लेना है। इससे बाल काले हो जाएंगे और बालों को पोषण भी मिल पाएगा।
शिकाकाई और रीठा पाउडर
लोहे की कढ़ाई में शिकाकाई, रीठा और आंवला पाउडर(Amla Powder) तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर देना है। इसे रात भर के लिए ढक कर छोड़ देना है। अगले दिन इसे अपने बालों पर लगा लेना है और फिर 1 घंटे के लिए छोड़ देना है। 1 घंटे बाद बालों को अच्छे से धो लेना है और हफ्ते में एक बार और इसे 2 महीने तक लगातार करते रहना है।
नारियल तेल के साथ मिक्स करें आंवला पाउडर
एक कटोरी में नारियल तेल लेना है। इसे एक बड़े बर्तन में रखकर गर्म कर लेना है। कुछ मिनट के बाद इसमें आंवला पाउडर(Amla Powder) को मिक्स कर देना है। ध्यान रखना है कि आपको दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच आंवला पाउडर मिक्स करना है। इसे तब तक गर्म करते रहना है जब तक कि दोनों इनग्रेडिएंट्स पूरी तरह से काले नहीं हो जाते हैं। अब इसे ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। कुछ समय के बाद इसे बालों पर लगा लेना है। इसे 1 घंटे तक लगा कर छोड़ देना है और उसके बाद नॉर्मल पानी से बालों को धो लेना है।
यह भी पढ़े :-Weight Loss Coffee: बढ़ते वजन से हैं परेशान तो जरूर पिएं ये वेट लॉस कॉफी
एलोवेरा और आंवला पाउडर का हेयर पैक
एलोवेरा के ताजे पत्ते लेने हैं और उन्हें पीसकर एक पेस्ट बना लेना है। अब आंवला पाउडर(Amla Powder) के साथ इसे मिक्स कर देना है। ऊपर से हल्का गर्म पानी डाल देना है। इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ देना है। ठंडा होने के बाद इस पेस्ट को बालों में अच्छे से लगा लेना है। इसे 45 मिनट तक के लिए रख कर उसके बाद नार्मल पानी से अपने बालों को धो देना है।