Bhakti Song: जन्माष्टमी भारतीय संस्कृति में अपना एक अलग पहचान रखती है। इस त्यौहार को देश के अलग अलग कोने में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
यजूप म्यूजिक और दी वेस्टर्न मैथील प्रोडक्शन हनी प्रिया और दिवेश दर्शन की आवाज़ में कृष्ण भजन ले कर आया है “नटखट कन्हैया” जिसे श्रोताओं का बहुत प्यार मिल रहा है। रिलीज़ के 24 घंटे के अंदर यूट्यूब पर इस गीत को 70 हज़ार से ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस गीत को खुद दिवेश ने लिखा है तथा अभिनव शाही और वीपी सिंह के साथ संगीत निर्देशन में भी योगदान दिया है।
बात चीत के दौरान यजूप म्यूजिक और दी
वेस्टर्न मैथिल के फाउंडर अजय राना और रजनीश रॉय ने कहा कि इस गीत का श्रेय दिवेश दर्शन को जाता है, उन्होंने इतना अच्छा लिखा है कि लोग बार बार इस गीत को सुन रहे हैं। हनी प्रिया, अभिनव शाही और वीपी सिंह का भी इस गीत को बनाने में अहम योगदान है।