Yeh Rishta Kya Kehlata Hai टेलीविजन का सबसे धमाकेदार शो में से एक माना जाता है। यह शो लगभग 12 साल से टेलीविजन पर दिखाया जाता है।साथ ही दर्शकों को भी यह शो खूब पसंद आता है। आए दिन इस शो में नए-नए ट्विस्ट दिखाई देते हैं। जिसके बाद दर्शक एक्साइटमेंट से खुद को रोक ही नहीं पाते हैं।
अभी हाल ही में दिखाया गया था कि अक्षु अपने बड़े पापा यानी कि मनीष के रोकने के बावजूद भी बिरला हॉस्पिटल चली जाती है लेकिन उसके बाद वह वहां से रिजाइन देकर वह जॉब छोड़ देती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अभिमन्यु किसी दूसरी लड़की से मिलने चला जाता है। जिसका नाम अनीशा है।
यह भी पढ़े :-क्या है South actress की एजुकेशन क्वालिफिकेशन? नयनतारा से श्रुति तक जानिए कितनी पढ़ी है ये एक्ट्रेसस
लेकिन अभिमन्यु कैंप के बहाने से अक्षरा को कैंप पर बुला लेता है जिसके बाद वह खुद बिजी हो जाता है। बाद में अनीशा, अभिमन्यु का पर्स देने के लिए उस कैंप में आती है। जिसके बाद वह अक्षरा से टकरा जाती है और अभिमन्यु का फर्ज नीचे जमीन पर गिर जाता है। जिसके बाद अनीशा उस पर्स को उठाकर दोबारा चली जाती है।
लेकिन सूत्रों से पता चला है कि बाद में अक्षरा और अनीशा एक्सीडेंट में मिल जाते हैं। जिसके बाद अक्षरा, अनीशा को गोयंका हाउस ले आती है। जैसे ही अनीशा घर में कदम रखती है वैसे ही अक्षरा का भाई कायरव शॉक्ड हो जाता है।
यह भी पढ़े :-Trisha Madhukar का ‘ कच्चा बादाम ‘ वीडियो हुआ वायरल, एक्ट्रेस का हुए था MMS लीक
अब देखना यह होगा कि अभिमन्यु और कायरव के साथ अनीशा का क्या कनेक्शन है। साथ ही यह देखना भी दिलचस्प होगा कि अक्षरा और अनीशा के बीच में क्या कनेक्शन होने वाला है।