कॉमेडी टीवी सीरियल ‘Bhabhiji Ghar Par Hai’ एक बार फिर से चर्चा में है। शो का हर किरदार लोगों के दिलों में बस चुका है। शो में नई अनीता भाभी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो गया है। शो में नई ‘गोरी मेम’ यानि अनीता भाभी की एंट्री हुई है।
होली स्पेशल एपिसोड के साथ शो में विदिशा श्रीवास्तव ने नई अनीता भाभी के रूप में ग्रैंड एंट्री कर दी है। नई गोरी मैम की एंट्री के साथ शो में लग रहा हैं की पुरानी अनीता भाभी वापस आ गए हैं।
विदिशा से पहले थी नेहा पेंडसे अनीता भाभी
View this post on Instagram
विदिशा की शो (Bhabhiji Ghar Par Hai) में ग्रैंड एंट्री हुई है। मॉर्डन कॉलोनी ने गोरी मैम का स्वागत खुले दिल से किया है। फैंस ने भी विदिशा की एंट्री पर सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है। सौम्या टंडन के बाद नेहा पेंडसे अनीता भाभी बनकर शो में आई थीं। लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने यह शो छोड़ दिया। कई लोगों को उनकी और विभूति की केमिस्ट्री पसंद नहीं आई थी। इसलिए नेहा पेंडसे को गोरी मैम के किरदार से रिप्लेस करके विदिशा को असाइन किया हैं।
Bhabhiji Ghar Par Hai- फैंस को पसंद आई नई अनीता भाभी
विदिशा ने शो (Bhabhiji Ghar Par Hai) से अपनी एंट्री की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिस पर फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया हैं।साथ ही फैंस ने ढेर सारे कमेंट भी किए हैं। एक फैन ने लिखा आप अनीता भाभी के किरदार के लिए बेस्ट हो। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- अब कास्टिंग सही लग रही है।
यह भी पढ़े :-HAPPY BIRTHDAY KANGANA RANAUT: डॉक्टर का सपना छोड़, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट नेशनल अवॉर्ड से हो चुकी हैं सम्मानित…
सब कर रहे हैं विदिशा को सपोट
View this post on Instagram
शो को ज्वाइन करने पर विदिशा ने कहा था कि मैं अनीता भाभी के किरदार में घुसने के लिए तैयार हूं। मुझे ऑडियन्स के रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार है। मुझे इंडस्ट्री से काफी लोगों के मैसेज आ रहे हैं। साथ ही मेरे दोस्त भी मेरा हौंसला बढ़ाने के लिए मैसेज कर रहे हैं। बस मैं थोड़ी नर्वस हूं।