नई दिल्ली: भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री और फैशन मॉडल उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपने लुक्स और बोल्ड अदाओं के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उर्वशी रौतेला अपने लैविश लाइफस्टाइल को लेकर नज़र आती रहती हैं। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें शेयर होती रहती हैं। एक्ट्रेस का अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
उर्वशी (Urvashi Rautela) का ये वीडियो दुबई का है और इसमें वो कहीं परफॉर्म करती दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो को खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्नाम के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है।
View this post on Instagram
टॉप पर परफॉर्मेंस Urvashi Rautela ने
उर्वशी रौतला को एक्सपो 2020 पवेलियन में रॉयल इंवीटेशन मिला था। इस इवेंट में उर्वशी बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही थी। इवेंट में उर्वशी को सम्मानित किया गया और साथ ही उन्होंने जबरदस्त परफॉर्मेंस भी दी। वह एमिगला अवार्ड्स में शामिल हुई थीं। हाल ही में दुनिया के एकमात्र सात सितारा होटल बुर्ज अल अरब के टॉप पर प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें- जाह्नवी कपूर ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी? लुक देख यूजर्स कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट्स
भारत की पहली स्टार
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ऐसा करने वाली भारत की पहली स्टार बन गई हैं। उर्वशी रौतेला इंडियाज प्राइड और 2022 की सबसे शक्तिशाली महिला के नाम से नामित किया गया था। इस दौरान उर्वशी (Urvashi Rautela) ने 50,000 लोगों के सामने शानदार परफॉर्मेंस दी। एक्ट्रेस ने अपना एक गाना गाया, जिसे हर किसी ने खूब एंजॉय किया। दुनिया के एकमात्र सेवन स्टार होटल बुर्ज अल अरब के शीर्ष पर प्रदर्शन करने वाली इतिहास की पहली भारतीय उर्वशी (Urvashi Rautela) हैं।
ये भी पढ़ें- कश्मीरा शाह ने Urfi Javed का उड़ाया मजाक, कहा- मैं कपड़े काटकर घूमने वालों को नहीं जानती