Tejashvi Prakash Bigg Boss 15 की विनर बन गई है। 30 जनवरी की रात उन्हें Bigg Boss 15 का विनर घोषित किया गया। Bigg Boss 15 के विनर बनते ही उन्हें ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिली। विनर की रेस में प्रतीक सहजपाल और कारण कुंद्रा की पीछे छोड़ Tejashvi Prakash विनर बन गई।
शुरुआत से ही अपने अंदाज और बातों से लोगों को एंटरटेन करनी वाली Tejashvi की मेहनत आखिर कार रंग लाई, वो विनर बन गई। फैंस में मानो जश्न कि लहर दौड़ गई क्योंकि अब Tejashvi नागिन ( Nagin 6) में भी नजर आएंगी। फैंस को अब बेसब्री से Nagin 6 में उन्हें देखने का इंतज़ार है। बता दे Nagin colors पे टेलीकास्ट होगी।
यह भी पढ़े :-Monalisa ने ग्रीन बिकिनी में अपनी फोटो शेयर की, फैंस ने कहा………आप भी देखे
Pratik Sahazpal रो पड़े
स्टेज पर जब प्रतीक और तेजस्वी(Tejashvi Prakash) सलमान खान(Salman Khan) के साथ खड़े थे, तभी सलमान ने तेजस्वी का नाम विनर के तौर पर लिया। नाम सुनते ही जहां तेजस्वी खुश थी वहीं प्रतीक रोने लगे। प्रतीक तो रोता देख सलमान खान ने उन्हें गले से लगाया और सांतवना दी। बात करे प्रतीक के फैंस की तो वो तेजस्वी के विनर बनने से नाराज़ है क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वो इसके काबिल है। खैर फैसला आ गया है और Bigg Boss 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बन गई है।
यह भी पढ़े :-Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के विनर बनते ही फैंस ने मनाया जश्न, नागिन 6 की वजह से दोगुनी हुई खुशी
Karan Kundra दिखे Tejashvi Prakash की जीत से नाराज़
फाइनल की रेस से बाहर होते ही करण Bigg Boss हाउस छोड़ते नजर आए। करण को बाहर देख जब रिपोर्टर्स ने फोटो की मांग की तो उदासी और गुस्से वाले चेहरे उन्होंने रिपोर्टर्स को अनदेखा कर दिया। इससे तो यही लगता है कि करण तेजस्वी(Tejashvi Prakash) की जीत से खुश नहीं है। बता दे की तेजस्वी और करण के रिलेशनशिप के चर्चों ने Bigg Boss हाउस के साथ साथ पूरे देश में सुर्खियां बैटरी थी। आगे देखना होगा कि इनके रिलेशनशिप का क्या भविष्य होगा।