नई दिल्ली: साउथ इंडस्ट्री के बाद बॉलीवुड में धमाल मचाने वाली अभिनेत्री काजल अग्रवाल मां बन गई हैं। काजल ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। काजल अग्रवाल और गौतम किचलू एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं।
काजल अग्रवाल ने अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंजॉय किया है और अब वह अपने पति गौतम किचलू के साथ अपनी मदरहुड जर्नी को एंजॉय करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, काजल और उनके पति गौतम किचलू ने अपने माता-पिता बनने की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन फैंस अभी से ही कपल को बधाइयां देने लगे हैं।
पहली बार बने माता-पिता
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने अपने घर में एक बेटे का स्वागत किया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहली बार माता-पिता बनकर काफी ज्यादा खुश हैं।
साल के शुरुआत में बताई थी प्रेग्नेंसी
काजल अग्रवाल ने 2022 की शुरुआत में एक पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। वह प्रेग्नेंसी पीरियड में काफी एक्टिव थीं। उन्होंने पति गौतम किचलू के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोशूट भी करवाया, जो काफी चर्चा में रहा। अब फैंस काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के बेटे की झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
2020 को हुई थी शादी
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 को शादी रचाई थी। दोनों की शादी काफी प्राइवेट थी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। दोनों की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। वहीं, आज के समय में काजल अग्रवाल और गौतम किचलू सिनेमा जगत के पॉपुलर कपल हैं।