Shraddha Kapoor Look: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) की बेटी और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हमेशा ही किसी न किसी कारण फैंस के बीच छाई रहती हैं। उन्होंने काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपने लिए बेहद खास और अलग पहचान बनाई है। श्रद्धा ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से तो दर्शकों का दिल जीता ही है। साथ ही लोग उनके स्टाइलिश अंदाज के भी दीवाने रहते हैं।
View this post on Instagram
फैंस के लिए समय निकाल लेती हैं Shraddha
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कम ही एक्टिव रहती हैं। हालांकि, वह अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर फैंस से रूबरू होती रहती हैं। अक्सर फैंस को उनका नया अवतार देखने को मिल जाता है। अब श्रद्धा ने एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Shraddha Kapoor ने फिर दिखाया बोल्ड लुक
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देख उनके चाहने वाले मदहोश हो गए हैं। इनमें उन्हें वाईट कलर का वन पीस पहने देखा जा सकता है। यहां श्रद्धा ने लाईट मेकअप में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने बालो को खुला छोडा है। श्रद्धा इस ड्रेस में बहुत हॉट और बोल्ड लग रही हैं।
तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
श्रद्धा ने कुल 4 तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। अब उनकी तस्वीरों से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट में लाखो लाईक और साथ ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
इन फिल्मों में दिखेंगी Shraddha Kapoor
श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास कई फिल्में कतार में हैं। जल्द ही वह रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके बाद वह ‘नागिन’ और ‘चालबाज इन लंदन’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। श्रद्धा के फैंस उन्हें फिर से पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं।
यह भी पढ़े- Mouni Roy Look: फिर दिखा मौनी रॉय का सिजलिंग लुक, ऑफ शोल्डर ड्रेस में ढाया कहर