नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर और एक्ट्रेस सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर चुकी है। सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। आज सपना चौधरी के लाखों-करोड़ों फैंस हैं।
ऐसे में उनके फॉलोअर्स की लिस्ट भी लगातार लंबी होती जा रही है। सपना चौधरी भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में सपना ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है। अब तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
दरअसल सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्हें व्हाइट कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है। उन्होंने यहां व्हाइट कलर का ट्राउजर, कोट और ट्रांसपेरेंट टॉप पहना है।
इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग की हाई हील्स भी कैरी की हैं। सपना ने अपने कंप्लीट लुक के लिए न्यूड मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। सपना ने गले में मंगलसूत्र भी पहना है। यहां उन्हें किसी होटल की लॉबी में देखा जा रहा है।
सपना चौधरी ने इस लुक में अपनी अदाएं दिखाते हुए कई अलग-अलग पोज दिए हैं। इन तस्वीरों में सपना का हॉट अंदाज देखने को मिल रहा है। तो वही कई तस्वीरों में सपना अपने हुस्न के जलवे बिखेरती नजर आई है। फैंस को सपना का यह लुक खूब पसंद आया है।
सपना चौधरी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कैप्शन में ‘हीरे की तरह चमको’। फैंस ने जमकर लाइक और कमेंट करें हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा- स्टनिंग लुक, दूसरे यूजर में लिखा – गॉर्जियस पिक। फैंस ने ऐसे कई कमेंट करें हैं।