प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनास अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। तो वही प्रियंका चोपड़ा अपने काम के लिए तो जानी ही जाती हैं। इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर अपने पति निक जोनस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उसी प्रकार प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने फैंस को नए साल की कुछ झलकियां दी हैं।
कैसा रहा प्रियंका चोपडा का नया साल
एक्ट्रेस ने ये न्यू ईयर सेलिब्रेशन मूड की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने चश्मा पहना हुआ है और उनके चश्मे पर हैप्पी न्यू ईयर का डिजाइन बना हुआ है। इसके अलावा भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं एक्ट्रेस द्वारा साझा की गयी उनकी इन लेटेस्ट तस्वीरों में देखा जा सकता है की प्रियंका-निक के साथ में समुद्र के बीच पर एजॉय करते दिख रहे हैं। ऐसे में वाइन पीते हुए सूरज ढ़लता देखना, उनका नया साल वाकई काफी अच्छा गुजरा है।
https://www.instagram.com/p/CYP7OEcNOVO/?utm_medium=copy_link
वहीं एक अन्य तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज बिकनी पहने सेल्फी पोज दे रही हैं। ऐसे में इस साल प्रियंका ने निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया है। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने निक के साथ एक और तस्वीरे शेयर की है। जिसमें समंदर के बीच बोट पर हल्की धूप में वे निक के साथ हैं। ये तस्वीरें ब्रेकफास्ट के टाइम की लग रही हैं। दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं।
यह भी पढ़ें-Ananya Pandey किसके साथ माना रही है नए साल में छुट्टियां
कैसी हैं प्रियंका की हॉट तस्वीर
वही प्रियंका ने एक और फोटो पोस्ट की है जिसमें दोनों ने सनग्लास पहना हुआ हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी हूं। ये जीवन जश्न मनाने के लिए है। 2022, नववर्ष की शुभकामनाएं।