अजय देवगन और काजोल की बेटी Nyasa Devgan सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वह हाल ही में New year की पार्टी में देखी गई थी। इसी के चलते उनकी कुछ तस्वीरें उनके फैन पेज की तरफ से शेयर की गई हैं। उन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस में नजर आ रही है। उनकी पहली फोटो मिरर सेल्फी की है।
न्यू ईयर के मौके पर उन्होंने काफी अच्छा मेकअप लुक क्रिएट किया है। उन्होंने एक बैग कैरी किया हुआ है और उसी के साथ उन्होंने नेकलेस भी पहना हुआ है। वही उनकी दूसरी फोटो बाथरूम की नजर आ रही है जिसमें उनकी दोस्त मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उसी के बाद एक अन्य फोटो में वह मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें-Netflix का सफर – कैसे एक डीवीडी बेचने वाली कंपनी बनी विश्व की सबसे बड़ी OTT प्लेटफार्म
न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) ने ब्लैक कलर की डीप नेक वन पीस बोल ड्रेस पहनी हुई है –
काजोल की बेटी न्यासा देवगन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है जिसके चलते वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हमेशा ही उनकी तस्वीरें और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो जाती हैं। न्यासा देवगन ने नए साल 2022 का स्वागत काफी शानदार तरीके से किया है। अजय देवगन की बेटी की बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्हें डीप नेक वन पीस ड्रेस पहने देखा जा रहा है। इन तस्वीरों में न्यासा का लुक काफी बोल्ड दिखाई दे रहा है। वही एक तस्वीर में न्यासा अपने दोस्तों के साथ पोज देती दिखाई दे रही है।
न्यासा (Nyasa Devgan) के स्टाइल को देखकर फैंस हुए खुश
न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) का स्टाइल काफी अलग दिखाई दे रहा है जिसके चलते उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि 2017 में काजोल ने ऐसी ही ड्रेस पहनी थी। साथ ही कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि न्यासा अपनी मम्मी काजोल से स्टाइलिंग के टिप्स और ट्रिक्स की कोचिंग लेती है।
न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) की पढ़ाई हो चुकी है पूरी
काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) की पढ़ाई पूरी हो चुकी है। अब काजोल और अजय देवगन अपनी बेटी न्यासा को फिल्मों में काम करने के लिए प्रेरणा दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार बता दें कि अजय देवगन ने इंटरव्यू में बताया था कि उनके बेटे को कैमरा काफी अच्छा लगता है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी कहा था कि न्यासा फिल्म एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती हैं।