Karishma Kapoor बॉलीवुड की जानी-मानी हीरोइन है। 90 के दशक में Karishma Kapoor सबसे मशहूर अभिनेत्री थी। उस समय करिश्मा कपूर सबसे खूबसूरत हीरोइनों में मानी जाती थी और हर हीरोइन के साथ काम करना चाहता था। करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी उस समय काफी हिट थी। जब भी कोई फिल्म करिश्मा और गोविंदा के साथ में आते तब थिएटर हाउसफुल देखने को मिलता था। लेकिन शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।
आपको बता दें कि Karishma Kapoor ने अपने पति संजय कपूर से 2012 में ही तलाक ले लिया। बता दे कि करिश्मा कपूर ने 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी। Karishma Kapoor ने संजय कपूर पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्होंने कहा कि उनके पति उन्हें मारते हैं। दोनों ने तलाक ले लिया और अभी करिश्मा कपूर के साथ उनके दोनों बच्चे रहते हैं।
यह भी पढ़े :-Munmun Dutta: तारक मेहता ( Taarak Mehta) की बबिता जी ने शॉर्ट ड्रेस पहन किया ऐसा डांस, देखकर आप भी रह जायेंगे दंग
Karishma Kapoor ने किये चौंकाने वाले खुलासे
तलाक के समय करिश्मा कपूर ने कई ऐसे खुलासे किए जिसको सुनकर लोग हैरान रह गए। करिश्मा कपूर ने खुलासा किया कि संजय कपूर ने पैसों के लिए उनसे शादी किया था। करिश्मा ने बताया कि हनीमून के समय ही संजय कपूर ने अपने भाई से यह बात की, कि करिश्मा बहुत सारे पैसे ला सकती है। करिश्मा कपूर ने संजय कपूर पर यह भी आरोप लगाया कि संजय कपूर अपनी मां के साथ मिलकर करिश्मा कपूर को मारते हैं।
ड्रेस की वजह से मरवाया थप्पड़
रणधीर कपूर की मानें तो संजय कपूर एक बहुत बड़े अय्याश हैं और इस बात का पता पूरी दिल्ली को है। करिश्मा ने यह भी बताया था कि वह मारपीट के निशान को मेकअप से छुपाया करती थीं। हद तो तब हो गयी थी जब संजय कपूर ने करिश्मा को केवल इसलिए थप्पड़ खिलवाया क्योंकि उन्होंने अपनी सास की दी हुई ड्रेस नहीं पहनी थी। करिश्मा ने बताया की प्रेग्नेंट होने की वजह से वह ड्रेस में फिट नहीं आ रही थीं, इसलिए उन्होंने ड्रेस नहीं पहनी। ये बात संजय कपूर को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने अपनी मां से कहा कि वह करिश्मा को थप्पड़ मारें।
यह भी पढ़े :-वरुण धवन ने शाहरुख खान से छीना मेगा बजट वाली फिल्म? राजकुमार हिरानी की अपकमिंग मूवी के लिए मिलाया हाथ
Karishma Kapoor ने कहा कि संजय कपूर एक अच्छे पिता भी नहीं थे। करिश्मा ने कहा कि जब वह यूके में थी तब संजय अपने बच्चों पर ध्यान नहीं देते थे बल्कि रात भर घर से गायब रहते थे। अंततः तंग आकर करिश्मा कपूर ने संजय कपूर से तलाक ले लिया।