Netflix फिर विवादों में घिर गया है। इस बार ये विवाद मिडिल ईस्ट देशों में छिरा है। हाल ही में अपनी पॉपुलैरिटी को देखते हुए Netflix ने अपनी पहली अरबी मूवी रिलीज की है। ये पहली अरबी मूवी अब विवादों मे आ गई है। मिडिल ईस्ट देशों के लोगों ने मूवी के कुछ सीन पर अपनी आपत्ति जताई है। Egypt देश के एक सांसद ने तो इसे बैन करने तक की बात कह दी है।
यह भी पढ़े :-Devoleena ने अपने On-Screen देवर से कर ली सगाई, देखें तस्वीरें
Netflix- क्या है मामला?
हाल में ही नेटफ्लिक्स(Netflix) ने अपनी पहली अरबी मूवी बनाई जो मूलतः लेबनान की है। मूवी का नाम ‘Ashab Wala A’ (No Dearer Friends) हैं जो इटली के एक प्रसिद्ध मूवी ‘Perfect Strangers’ की रीमेक है। फिल्म में समलैंगिकता, शादी से पहले सेक्स और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे सीन्स को दिखाया गया है जिसपे हंगामा मच गया।
अरब देशों में इन्हे धर्म के विरुद्ध माना जाता है। लोगों का कहना है कि जिस देश में इन चिजो को धर्म और संस्कृति के विरुद्ध माना जाता है वहां नेटफ्लिक्स(Netflix) को इन सीन्स को सकारात्मक दृष्टि से नहीं दिखाना चाहिए था।
विवाद सबसे ज्यादा Egypt में हो रहा है, जहां एक सांसद ने नेटफ्लिक्स(Netflix) को बन करने की मांग तक रख दी है। बात करे फिल्म में काम करने वाले ऐक्टर्स की तो उन्हे सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया जा रहा है।
लेबनान की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस के पति को भी लोग ट्रॉल कर रहे है कि आखिर उन्होंने अपनी पत्नी कोनिस तरह के रोले करने की इजाज़त कैसे दे दी। ये मुद्दा दिन पर दिन गरमाता जा रहा है देखना होगा कि ये मामला कैसे सुलझता है। अब ये लड़ाई कलात्मक स्वतंत्रता और धार्मिक भावनाओं के बीच की बन गई है।
क्या है सीन?
फिल्म के कई दृश्यों पर लोगों को आपत्ति है। एक सीन में एक पिता अपनी किशोरी बेटी को कहता है कि वो फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करेगी या नहीं।
दूसरे सीन में एक आदमी अपने दोस्तों को बताता है कि वो समलैंगिक है। ये बात उसने अपने दोस्तों से छिपाई थी पर अब वो बात रहा है। उसके दोस्त हैरान होते है पर उसे स्वीकार भी कर लेते है।
यह भी पढ़े :-सुनील शेट्टी ने दिखाई खंडाला वाले बंगले की झलक, खूबसूरत है एक-एक कोना
फिल्म का सबसे विवादास्पद सीन जिसपे लोगों का गुस्सा सबसे ज्यादा है उस सीन में एक महिला ड्रेस के उपर से अपना अंडरवियर उतारती हुई दिखती है। वो एक पुरुष के साथ डेट पर जा रही होती है और ये पुरुष उसका पति नहीं है। इस एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर वाले सीन पर लोगों ने सबसे ज्यादा आपत्ति जताई है।