बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर बीते कई सालों से एक दूसरे के साथ हैं। वही दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और जोड़ी को लोग पसंद भी करते हैं लेकिन कई लोग मलाइका और अर्जुन की उम्र में फक्र को लेकर सवाल भी करते हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है। इसको लेकर अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
आखिर कितने साल छोटे हैं अर्जुन कपूर
दरसल अर्जुन कपूर की उम्र 36 साल है। तो वहीं मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 48 साल की हैं। वही आपको बता दे की अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को डेट करने और इसको लेकर उठने वाले सवालों पर बात की है। अर्जुन ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा,की मैं सोशल मीडिया के कमेंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। मुझे लगता है कि 90 फीसदी तो फेक अकाउंट से ये कमेंट किए जाते हैं।
यह भी पढ़ें-Priyanka Chopra और Nick Jonas ने रोमांटिक अंदाज में मनाया नया साल
जिसके चलते मैं इन सभी चीजों पर ध्यान नहीं देता। वही उसके बाद अर्जुन ने कहा की ये जो लोग सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे कमेंट करते हैं। यही लोग अगर कहीं मिल जाएं। तो मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे। इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते।
कितने साल से डेट कर रहे है अर्जुन
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वही दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी ये दोनों अपनी कोई भी फोटो शेयर करते है तो कुछ लोग दोनों की उम्र में फक्र की बात लिखते हुए भद्दे कमेंट करने शुरू कर देते हैं।
यह भी पढ़ें-BOX OFFICE पर कोविड-19 का साया! RRR के बाद अब प्रभास की ‘राधे श्याम’ की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए टली