Anushka Sen Beautiful Pics: टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन (Anushka Sen) आज अपनी बोल्डनेस के कारण सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। हालांकि वह काफी कम वक्त में ही इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर चुकी हैं। अनुष्का ने न सिर्फ अपने अभिनय, बल्कि स्टाइलिश लुक्स से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खूब खींचा है।
View this post on Instagram
काफी कम वक्त में ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकीं हैं अनुष्का
सिर्फ 19 साल की उम्र में अनुष्का ऊंचा मुकाम हासिल कर चुकी हैं। लोग उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं। अक्सर फैंस को उनके लुक्स का इंतजार रहता है। ऐसे में अब अनुष्का ने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया है।
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट का पारा हाई कर दिया हैं।
कुरते में नज़र आई Anushka Sen
फोटोज में अनुष्का को सफेद कलर के कुरते में देखा जा सकता है। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया है। यहां उन्होंने बालों को ओपन रखा हुआ हैं। पोस्ट शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ‘आजवे दिल तेरा, पूरा भी ना होवे’।
यह भी पढ़े- VIDEO: ‘Ye Rishta Kya Kehlata Hai’ की Shivangi Joshi ने Tiger Shroff के गाने पर किया डांस, वीडियो वायरल
इस सीरीज के कारण चर्चा में हैं अनुष्का
दूसरी ओर अनुष्का के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी अगली वेब सीरीज ‘स्वांग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसे हंगामा प्ले पर स्ट्रीम किया जाने वाला है। इस सीरीज में अनुष्का अहम भूमिका में नजर आएंगी।