Uttar Pradesh Diwas 2022: आज उत्तर प्रदेश का 73 वां स्थापना दिवस है। वैसे तो उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Diwas )कई कारणों से जाना जाता है। यहां देश के कई बड़े राजनेता पैदा हुए साथ ही साथ वीरों की भूमि भी है। उत्तर प्रदेश से कथक सम्राट बिरजू महाराज का भी काफी गहरा नाता रहा है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कई सुंदर शहर भी है।
24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Diwas )को इसका नाम मिला था। तब से लेकर हमेशा 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के रुप में मनाया जाता है। आज उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को बधाई दी। साल 2018 में पहली बार राज्यपाल राम नाईक ने इस मौके पर लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया था।
उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Diwas )प्रभु श्री राम की पावन धरती भी है। यहां अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। प्रभु श्री राम के साथ -साथ भगवान श्री कृष्ण के भी पावन धरती है।
यह भी पढ़े :-National Girl Child Day 2022: जानिए क्यों 24 जनवरी को मनाया जाता है राष्ट्रीय बालिका दिवस,जानिए इसका इतिहास
Uttar Pradesh मे हुआ है काफी विकास –
उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है. वर्तमान की बात करें, तो यूपी ने पूरे देश का सारा ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.इसकी सबसे पहली और बड़ी वजह है अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव, हालांकि यूपी ने देश के लिए कई बड़े योगदान दिए हैं.
Uttar Pradesh Diwas- जानिए Uttar Pradesh से जुड़ी कुछ खास बातें –
>> 1950 में उत्तर प्रदेश का नाम बदला गया था। पहले इस राज्य को संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था।
>> 1834 तक यूपी बंगाल प्रेसीडेंसी के अधीन था. पहले तीन प्रेसीडेंसी बंगाल, बॉम्बे और मद्रास थे।एक चौथे प्रेसीडेंसी के गठन की जरूरत महसूस की गई, जिसके बाद चौथी प्रेसीडेंसी का गठन हुआ।
>>1858 में, लॉर्ड कैनिंग इलाहाबाद यानी की प्रयागराज चले गए. जिसके बाद पश्चिमी प्रांत का गठन हुआ।
>>1920 में विधानपरिषद के पहले चुनाव के बाद, लखनऊ में परिषद का गठन किया गया था। 1935 तक पूरा कार्यलय लखनऊ में ट्रांसफर कर दिया गया था।
>>वर्तमान समय में लखनऊ प्रांत प्रदेश की राजधानी बन गया है।
>> साल 2017 में यूपी राज्य सरकार द्वारा यूपी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस विचार के बाद साल 2018 में यूपी भारतीय स्वतंत्रता के 68 सालों में पहली लखनऊ में स्थापना दिवस मनाया गया था।
>>इस साल यानी की 2022 में यूपी दिवस(Uttar Pradesh Diwas) निश्चित रूप से विशेष है, क्योंकि कई सारी राजनीतिक दल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने के लिए तैयारी कर रही है।
>>पिछले 5 सालों में यूपी ने देश के हर वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।
>>आज यूपी सबसे बड़ा पर्टयन का स्थल बन गया है।वो राम की नगरी अयोध्या हो या फिर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी हो।
>> योगी सरकार ने यूपी को पहले के मुकाबले कई गुना अधिक विकास दिया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य से जल्द ही राम मंदिर बनने वाला है।
यह भी पढ़े :-Amar Jawan Jyoti: इंदिरा गांधी भी चाहती थीं स्थायी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, अमर जवान ज्योति को बताया था टेम्परेरी
पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है Uttar Pradesh
बता दें कि उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Diwas )अब पर्यटन के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है। यहां बाबा विश्वनाथ की नगरी का कुछ समय पहले ही उद्घाटन किया गया। देश विदेश से करोड़ों की संख्या में लोग बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आते हैं। इसके साथ ही साथ जल्द ही उत्तर प्रदेश में राम मंदिर बनने वाला है। सूत्रों की माने तो साल 2023 तक यह मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।