Republic Day Parade- हमारे देश भारत में आज धूमधाम से गणतंत्र दिवस का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ मिलकर यह त्यौहार मना रहे हैं। हमारे देश भारत में इस त्यौहार का काफी ज्यादा महत्व है। वैसे तो स्कूलों में आज छुट्टियां रहती है लेकिन कई स्कूलों में आज के दिन झांकियां निकाली जाती है और बच्चे देश भक्ति के गाने पर नृत्य करते हैं।
देश में 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज सभी देशवासी देश भक्ति के रंग में रंग गए है। इस खास मौके पर राजधानी दिल्ली के राजपथ पर भव्य परेड(Republic Day Parade) का आयोजन किया गया। पूरी दुनिया ने आज भारतीय सेना की ताकत देखी। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की खूबसूरत झांकियां(Republic Day Parade) भी दिखाई गई।
यह भी पढ़े :-January 26 Republic Day 2022: जानिए रिपब्लिक डे का इतिहास,और महत्व
कई लोगों को पद्मश्री और पद्म विभूषण समवन दिए गए। पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत(General Bipin Rawat) को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। देश के लोगों को उनके अद्भुत कार्य के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) ने देश के लोगों को आज गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। बता दे कि सारे देश में इस त्यौहार को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। लोग सब के साथ मिलकर इस त्यौहार को मना रहे हैं और एक दूसरे के साथ खुशियां बांट रहे हैं।
यह भी पढ़े :-रिपब्लिक डे परेड के बाद देर तक लोगों से मिलते रहे पीएम मोदी, कई लोगों ने किया नमस्ते
देश के कई राज्यों की झांकियां(Republic Day Parade) आज देखने को मिली। हमारे देश के वीर जवानों ने अपने शौर्य और पराक्रम का आज जलवा दिखाया। शहीद हुए वीरों के पत्नियों को भी आज सम्मानित किया जाता है।