Adani Group पॉवर और पोर्ट(इंपोर्ट – एक्सपोर्ट) के बिजनेस के बाद अब ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अडानी समूह अब इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में खुद को स्थापित करने की सोच रहा है।
यह भी पढ़े :-Pakistan में Watts app पर लिख दी ऐसी बात, मिल गई मौत की सजा
Electric Automobile में Adani की एंट्री :-
इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल के भविष्य में बढ़ते मांग को देखते हुए अब अडानी समूह इसमें भी एंट्री करना चाहता है। सारे एनालिटिक्स का मानना है कि भविष्य के वाहन इलेक्ट्रिक होंगे इसलिए अडानी समूह इस भविष्य में अपना अवसर तलाश रही है। समूह का प्लान इलेक्ट्रिक वाहन बनाने के साथ साथ चार्जिंग स्टेशन लगाने का भी है।भविष्य में समूह ना केवल कार बनाएगा बल्कि बस, कोच और ट्रक बनाने की भी संभावनाएं तलाशेगा।
अडानी समूह पहले ये व्हीकल्स अपनी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करेगा। जब उन गाड़ियों का सफल परीक्षण हो जाएगा उसके बाद ही आगे की योजना पर काम किया जाएगा। इन योजना के लिए Adani Group को ‘अडानी’ नाम का उपयोग करने के लिए ट्रेडमार्क भी मिल गया है। यह कदम ग्रीन प्रोजेक्ट्स में अडानी समूह की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
यह भी पढ़े :-पद्म श्री अवार्ड हासिल करने वाले पर नाबालिग लड़की से यौन शोषण का आरोप, अदालत ने भेजा जेल
Adani ग्रीन एनर्जी का हाल :-
बीते 15 दिन में अडानी ग्रीन एनर्जी के स्टॉक में बहुत तेज़ी आई हैं। कंपनी के प्राइस में 50 % तक कि बढ़ोतरी हुई हैं। कंपनी ने पहली बार 3 लाख करोड़ के मार्केट कैप को पार कर पाई हैं। Adani Group की ये पहली कंपनी ने जिसने ऐसी सफलता हासिल की हैं।