Covid-19 Updates: भारत में coronavirus के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने कई तरह के guideline जारी किए हैं। सख्ती के बावजूद पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी। आज कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में एक बहुत बड़ा उछाल देखने को मिला है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 1,88,157 लोग रिकवर हुए हैं। 441 लोगों की मौत भी हुई है।
यह भी पढ़े :-Delhi Route: अब 70 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से अलवर तक का सफर, जानिए क्या है तैयारी
Covid-19 update :कल के मुकाबले 44,952 ज्यादा मामले
मंगलवार की तुलना में आज बुधवार पॉजिटिव मरीजों(Covid-19) की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है।कल कोरोना के 2,38,018 नए मरीज मिले थे जबकि आज 2,82,970 नए मामले सामने आए हैं।आज बुधवार कल को 44,952 मरीज बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़े :-अपर्णा यादव ने बताया, क्यों परिवार और समाजवादी पार्टी छोड़ थाम लिया भाजपा का दामन
ओमिक्रोन के 9 हजार के करीब हुए मामले
देश में ओमिक्रोन के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रहा है। ओमिक्रोन के पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी 8916 हो गई है। देश में अब एक्टिव केसों की संख्या 18 लाख 31 हजार हो गई है।अब तक टोटल 3,55,83,039 लोग ठीक हो चुके हैं।