Wedding- पुराने जमाने में कहा जाता था कि शादी(Wedding) गुड्डा गुड़िया का खेल नहीं होता है। लेकिन यहां पर सात फेरों से तुरंत पहले ही दुल्हन ने शादी(Wedding) करने से बिल्कुल ही मना कर दिया। जानकारी के लिए बता दें कि दूल्हे ने शादी समारोह में नाचते वक्त दुल्हन के भाई को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया जिसके चलते दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। लेकिन यह मामला यहां पर आकर रोचक बन जाता है कि दुल्हन ने तय मुहूर्त और तारीख पर ही किसी और से शादी रचा ली।
यह भी पढ़े :-Love- प्यार में दिया गर्लफ्रेंड की मां को किडनी, महीने भर बाद गर्लफ्रेंड ने कर ली किसी दूसरे से शादी
Wedding- थप्पड़ से दुल्हन नाराज़
यह घटना तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में रहने वाले एन पनरुती की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह घटना कब घटित हुई जब दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक साथ डांस कर रहे थे। सभी दुल्हन के चचेरे भाई ने जोड़े का हाथ पकड़ कर उनके साथ नाचने की कोशिश कर रहे थे। सभी दुल्हन के भाई ने दूल्हे के कंधे पर हाथ रखा और उन्हें नाचने के लिए कहा तो इसी से दूल्हा चिढ जाता है। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन के चचेरे भाई को धक्का दे देता है।
जिसके बाद दुल्हन का परिवार यह दावा करता है कि मंच पर उसके साथ शामिल होने पर दूल्हे ने दुल्हन के चचेरे भाई को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद में गुस्सा होकर दुल्हन ने शादी(Wedding) से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद उसके माता-पिता ने भी उसकी इस फैसले को मंजूरी देते हुए इस शादी को रद्द कर दिया।
यह भी पढ़े :-विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने फिजिकल रैलियों की नहीं दी इजाजत, यहां मिली ढील
लेकिन बाद में दुल्हन को रिश्तेदारों में से एक उपयुक्त दूल्हा मिल गया और उसने उससे निर्धारित तिथि और मुहूर्त पर एक अलग स्थान पर शादी(Wedding) रचा ली। आश्चर्यजनक है कि शादी 20 जनवरी को थी और शादी से 1 दिन पहले ही 19 जनवरी को रिसेप्शन किया गया था। रिसेप्शन वाले दिन ही यह घटना घटी थी। जिसके बाद दूल्हे ने उस महिला पर थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई है और 7 लाख रुपए का मुआवजा भी मांगा है।