सर्दियों का मौसम आ चुका है, और अब दिसंबर भी शुरू हो गया है। इसी के साथ-साथ अब नई साल और क्रिसमस की छुट्टियां भी मिलने वाली हैं। तो बहुत से लोगों ने सोचा होगा कि इन छुट्टियों में कहीं घूमने जाया जाए। तो अगर आप घूमने का प्लान बना ही रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि आपको इस मौसम में राजस्थान घूमने जाना चाहिए। राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य माना जाता है जहां पर्यटक अधिकतर घूमने जाते रहते हैं।
राजस्थान में विदेशी पर्यटक भी खूब आते जाते रहते हैं। राजस्थान की संस्कृति लोगों का मन लुभा लेती है। यहां पर हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां पर स्थित किले, रेत के मैदानों से घिरा रेगिस्तान और महल जैसी जगहें लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आती हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं IRCTC के मस्त टूर पैकेज, जोकि बहुत शानदार हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि IRCTC ने पर्यटकों के घूमने के लिए हवाई टूर पैकेज की शुरुआत की है। तो चलिए जान लेते हैं इस टूर पैकेज के बारे में-
यह भी पढ़ें-बना रहे हैं राजस्थान घूमने का प्लान, तो ना भूलें इन खूबसूरत जगहों पर जाना
क्या है टूर का कार्यक्रम
अगर आप इस यात्रा का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो यह यात्रा नई दिल्ली हवाई अड्डे से शुरू हो जाएगी। नई दिल्ली हवाई अड्डे से यात्री जोधपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जिसके बाद यात्री को जोधपुर उतरना होगा और बाद में होटल में चेक इन करके शाम को जोधपुर के शानदार बाजारों में भी घूमने का मौका मिलेगा। जिसके बाद यात्री जब बाजार घूम लेंगे तो उसके बाद होटल में डिनर करके उन्हें आराम करने दिया जाएगा। इसके बाद अगले दिन सुबह नाश्ता करके सैलानी जोधपुर में मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन संग्रहालय, और जसवंत थड़ा जैसी जगहों पर घूमने का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके बाद यात्रियों को होटल में डिनर और आराम करने का मौका मिलेगा।
इसके बाद यात्री सुबह का नाश्ता करने के बाद बीकानेर के लिए प्रस्थान कर लेंगे। जब यात्री बीकानेर जा रहे होंगे तो उन्हें रास्ते में चूहा मंदिर, साथ ही साथ ऊंट राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र की यात्रा भी करवाई जाएगी। जिसके बाद यात्रियों को शाम के समय बीकानेर का बाजार घूमने का मौका मिलेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीकानेर अपनी नमकीन की वैरायटी के लिए बहुत ही मशहूर है। उसके अगले दिन पर्यटक सुबह का नाश्ता करने के बाद जूनागढ़ किले को देखने जाएंगे। इतना घूमने के बाद उन्हें जैसलमेर के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जब यात्री जैसलमेर जा रहे होंगे तब रास्ते में वह गडसीसर झील की भी यात्रा करते हुए जाएंगे।
उसके अगले दिन सुबह नाश्ता करने के बाद यात्री जैसलमेर किला, साथ ही साथ पटवों की हवेली घूमने जाएंगे। जिसके बाद यात्री सेम ड्यून्स को देखने जाएंगे। रास्ते में जाते समय यात्रियों को कुलधारा गांव की भी सैर करवाई जाएगी। जब यात्री सेम ड्यून्स में जाएंगे तो वहां पर ऊंट की सवारी और उन्हें सनसेट का लुफ्त भी उठाने को मिलेगा। यात्रियों के रात में रुकने की व्यवस्था तंबू में करवाई जाएगी। उसके बाद अगले दिन यात्रियों को नाश्ता करवाया जाएगा और उसके बाद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
क्या है इस टूर पैकेज का खर्चा
अगर आप इस टूर पैकेज का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको इस टूर पैकेज के लिए 27380 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। जिसके बाद आपको 5 रात और 6 दिन के लिए जोधपुर, जैसलमेर,बीकानेर घुमाया जाएगा।