SUV लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई हैं। SUV की सबसे पसंदीदा गाड़ी Toyota Fortuner का नया एडिशन शोकेस किया गया है। जापानी ऑटोमेकर टोयोटा (Toyota) जल्द ही भारत में अपनी पॉपुलर SUV Fortuner का नए मॉडल को लॉन्च करेगी। हालंहि में इसे 2022 Bankok International Motor Show में पेश किया है। फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) का ये नया वेरिएंट इंडोनेशिया में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा चुका है।
Toyota Fortuner फीचर के साथ साथ पावरफुल इंजन
Toyota Fortuner SUV को टोयोटा सेफ्टी सेंस पैकेज भी मिलता है, जिसमें डायनेमिक रडार क्रूज़ कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और रेड क्रॉस-ट्रैफिक अलर्ट जैसी सुविधाएं भी देता हैं। ये सुविधाएं वर्तमान में भारत में मिलने वाले मॉडल में अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। इंजन की बात की जाए तो इसमें 2.8 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन है, जो 204PS की पावर और 500Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह SUV 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।
यह भी पढ़े :-इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Okhi 90 हुआ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और दमदार फीचर्स
दमदार है इसका लुक
फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) के इस मॉडल में स्पोर्टियर फ्रंट बंपर के साथ फॉग लैंप हाउसिंग मिलता है। इसके अलावा इसमें लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स के साथ और नए गन-मेटल फिनिश्ड साथ ही 20-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। जो इसके लुक को काफी अच्छा बनाते हैं। इसमें अपडेट रियर बंपर भी दिया गया है। जीआर बैजिंग को एयर-डैम हाउसिंग और बूट लिड पर देखा जा सकेगा। SUV को ब्लैक एंड व्हाइट कलर स्कीम में भी पेश किया है।