Mahindra की latest SUV एक्सयूवी 700 को भारत के लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इसके शानदार खरीदारी भी हो रही है। आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू की थी और अक्टूबर से लेकर अभी तक इसकी लाखों बुकिंग हो चुकी है।
कंपनी के द्वारा अक्टूबर 2021 में इसके पेट्रोल वेरिएंट की बिक्री शुरू की गई थी और इसे ग्राहकों ने खूब प्यार दीया। जनवरी 2022 तक कंपनी ने XUV700 की 14,000 से ज्यादा यूनिट्स डिलिवर कर चुकी हैं।
यह भी पढ़े :-5 लाख रूपये के बजट में आएगी Maruti Suzuki कि यह Top-5 कार,जबरदस्त माइलेज के साथ मिलेंगे यह खास फीचर्स
बंपर वेटिंग पीरियड-
आपको बता दें इस कार के सभी वैरीअंट के काफी लंबा वेटिंग पीरियड है। टॉप-स्पेक AX7 लग्जरी वैरिएंट का वेटिंग पीरियड 18 महीने बढ़ गया है। डिमांड के साथ साथ सेमी कंडक्टर चिप की शॉर्टेज भी इसका एक बड़ा कारण है।
महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगों की मिला है। इस कार में एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं।
इसके साथ ही साथ इस कार में नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड वील आर्क्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़े :-कम खर्च में रोजाना लंबी दूरी तक चला पाएंगे यह Maruti car, मिलेगी कई शानदार फीचर्स के साथ बढ़िया माइलेज
आपको बता दें कि महिंद्रा जल्द ही भारत में अपना नया पोर्टफोलियो भी एक्सपेंड करने की तैयारी में लगा है।कंपनी ने एक कार में 3 इलेक्ट्रिक कारें भी टीज की हैं।