Mahindra Bolero भारत में उपभोक्ताओं के द्वारा काफी पसंद किया जाता है और इसका बिक्री भी धड़ल्ले से होता है।
आपको बता दें कि अब महिंद्रा बोलेरो का अपडेटेड वेरिएंट Mahindra Bolero Neo मार्केट में उतारा गया है। लेकिन लोगों की रूचि अभी तक भी पुरानी बोलेरो के अपडेटेड वेरिएंट में ही है। इसमें सिर्फ ड्यूल एयरबैग्स के साथ अभी महिंद्रा ने अपनी बोलेरो 2022 को लॉन्च किया है। नई महिंद्रा बोलेरो को अगली साल के अंत तक आकर्षक लुक दिया जाएगा।
न्यू Bolero SUV में नया मोनोटोनस कलर स्कीम की योजना है , न्यू Mahindra Bolero में डबल-टोन आउटडोर शेड दिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी कंट्रास्ट ड्यूल-टोन के साथ एक आकर्षक लाल रंग का विकल्प भी उतारेगी। वर्तमान में बोलेरो को लेसाइड ब्राउन, मिस्ट सिल्वर और डायमंड व्हाइट के वेरिएंट उतारा गया है।
2022 महिंद्रा बोलेरो फेसिलिफ्ट के डिजाइन और लुक में कोई ख़ास बदलाव नहीं किया गया है। अपकमिंग बोलेरो को स्कॉर्पियो क तरह धांसू लुक दिया जाएगा। न्यू स्कॉर्पियो को भी पहले से धांसू लुक देकर नए नाम के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। न्यू बोलेरो 2022 डबल एयरबैग से लैस है।
अपकमिंग Mahindra Bolero को इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स वितरण के साथ ही पार्किंग सेंसर के साथ उतारा जाएगा। एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और स्पीड अलर्ट भी सिक्योरिटी के लिहाज से दिया जाएगा।
Also Read:भारत के बाजारों में जल्द Mahindra लॉन्च करने वाला है यह शानदार इलेक्ट्रिक कार, बजट में होगी कीमत
न्यू Mahindra Bolero फीचर्स-

2022 Mahindra Bolero फेसिलिफ्ट में 1.5 लीट 3-सिलेंडर mhawk डीजल के विकल्प दिए गए हैं। यह इंजन 75bhp की अधिकतम पावर और 210 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसे 2WD सिस्टम के साथ सप्लाई दी जाती है। महिंद्रा बोलेरो 2022 की कीमत 8.71 लाख – 9.70 लाख रुपये है।