Mahindra & Mahindra ने 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस करने के बाद आखिरकार नई eKUV भारत में लॉन्च करने की तैयारियां कर रही है। कंपनी पिछले दो ऑटो एक्सपो में इस कार को शोकेस कर चुकी है, लेकिन उन्होंने अभी तक इसको लॉन्च नहीं किया है। इसकी वजह कार की रेंज और पहले से घोषित की गई कीमतें भी हो सकती हैं। साथ ही बता दें कि महिंद्रा कार की कीमत का ऐलान पहले से ही हो चुका है। अगर आज का देखे तो उसी कीमत पर तगड़ी रेंज और मुकाबले के हिसाब से फीचर्स देकर कार को मार्केट में लाना शायद असंभव हैं। अप्रैल 2020 में Mahindra ने कहा था कि दिल्ली में eKUV की एक्सशोरूम में इसकी कीमत 8.25 लाख से शुरू होगी।
इसी साल हो सकती हैं लॉन्च
Mahindra इलेक्ट्रिक SUV-300 को 2023 की शुरुआत में लॉन्च करने का प्लान कर रही है। ऐसे में eKUV 2022 की तीसरी या चौथी तिमाही में लॉन्च की जा सकती है। क्योंकि इसका पुराना मॉडल बिक्री में प्रदर्शन नहीं कर पाया था। यह मानना है कि करीब 300 किमी रेंज साथ ही किफायती कीमत के साथ कंपनी ज्यादातर ग्राहकों के दायरे में यह कार लाना चाहेगी। महिंद्रा eKUV की शुरुआत 10 लाख रुपये के करीब हो सकती है।
यह भी पढ़े- Toyota Fortuner का दिखा नया मॉडल, जबर्दस्त हैं इसका लुक देखकर हो जाएंगे फैन
मुकाबला पहले से ही हैं मौजूद
मुकाबले में Tata Motors अपने इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के साथ मार्केट में पहले ही आतंक मचा चुकी है, साथ ही इस सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 70% से भी ज्यादा है। मार्च 2021 में Mahindra & Mahindra Ltd. ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की शुरुआत की है जो कंपनी की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी है। इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट पर पकड़ बनाने के लिए महिंद्रा ने हाल में 3,000 cr. रुपये निवेश का प्लान बनाया है, जो लास्ट माइल मोबिलिटी और SUV ईवी प्लेटफॉर्म पर खर्च हो सकता हैं। Mahindra ने कुछ समय पहले इलेक्ट्रिक कारों का टीजर भी रिलीज़ किया है और अगले 4-5 साल में कंपनी के कई नए ईवी भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े-Tesla: टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारों में आई गड़बड़ी, अपने तीन मॉडल के करीब 1000 ईवी को मंगाया वापस