भारत ने आज कल बढ़ती गाड़ियों कि मांग देख कर सभी कार ब्रांड्स लगातार अपनी नई नई मॉडल्स बाज़ार में उतार रहे है। वहीं बात करें लोगों की तो उन्हें SUV aur हैचबैक कार ज्यादा पसंद आ रही है। कार मार्केट में सेडान मॉडल की शेयर गिरकर सिर्फ 10 परसेंट रह गई है। फिर भी कुछ ऐसे मॉडल्स है जिन्होंने कंपनी को कमाई करके दिखाया है। आज जानते है उन्ही मॉडल्स के बारे में।
यह भी पढ़े :-भारत के बाजारों में जल्द ही 5 नए कलर ऑप्शन में लांच होगी Hyundai, काफ़ी शानदार होगा इसका लुक
1. Honda Amaze
Honda Amaze भारत में होंडा कि सबसे सक्सेसफुल सेडान में से है। बात करे इसकी डिमांड की तो जनवरी 2022 में होंडा ने 5,395 Amaze बेची है जो 2021 के मुकाबले थोड़ी कम है। 2021 में होंडा ने 5,477 Amaze बेची थी। इसकी दो वरिएंत बाज़ार में उपलब्ध है जिसमे पहला है 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन जो 90ps का पॉवर और 110nm का टर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरी 1.5 लीटर का डीजल इंजन है जो 100ps का पॉवर और 200nm ka टॉर्क जेनरेट करता है। बात करें इसकी कीमत की तो ये 6.38 लाख से 11 लाख रुपय तक जाती है।
2. Maruti Suzuki Dezire

Maruti Suzuki Dezire देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कार है। जनवरी 2022 में कंपनी ने 14,976 कारें बेची है जो पीछे साल से कम है। कंपनी ने पिछले साल 15,125 कारें बेची थी। इसमें आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता हैंजो 89bhp का पॉवर और 113nm का टॉर्क जेनरेट करता है। बात करे इसकी कीमत की तो ये 6.09 लाख से 9.13 लाख तक जाती है।
यह भी पढ़े :-Electric Scooter या फिर Electric Bike खरीदने की सोच रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान,
3. Honda City
Honda की ये कॉम्पैक्ट सेडान मारुति की सियाज और ह्युंडई कि वरना से टक्कर लेती है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। जनवरी 2022 में कंपनी ने इसकी 3,667 मॉडल्स बेची है जो पिछले साल से कम है। इसके भी बाजार में दो वेरिएंट आते है पहला है 1.5 लीटर का पेट्रोल जो 121ps का पॉवर और 145nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा 1.5 लीटर का डीजल इंजन है जो 100ps का पॉवर और 200nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 11.23 लाख से 15.18 लाख तक जाती है।