Honda motorcycle and scooter India के द्वारा अपडेटेड Honda Shine लॉन्च कर दिया गया है। BS6 इंजन के साथ आई होंडा साइन में नया 5 स्पीड ट्रांसमिशन और फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। BS6 कंप्लायंट इंजन वाली न्यू जेनरेशन Honda Shine की शोरूम में कीमत ₹67857 है।
होंडा साइन और Honda SP 125 में एक सा इंजन दिया गया है। होंडा साइन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc मोटरसाइकल है।
यह भी पढ़े :-Tata Motors की टेंशन बढ़ाने जल्द बाजारों में Ford की एंट्री, सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
14 फीसदी ज्यादा फ्यूल इफीशिएंट-
इस नए इंजेक्टेड 125cc इंजन, पुरानी Honda CB Shine से कहीं ज्यादा पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। नया इंजन 7500 rpm पर 10.72 bhp का पावर और 6,000 rpm पर 10.9Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नए BS6 कंप्लायंट 125cc इंजन में साइलेंट स्टार्टर के साथ इन्हैंस्ड स्मार्ट पावर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि नए 125cc इंजन के कारण बाइक 14 फीसदी ज्यादा फ्यूल इफीशिएंट है।
यह भी पढ़े :-खत्म हुआ इंतजार:आज Maruti Suzuki लॉन्च करने वाली है नई Baleno,इस कार में मिलेंगे आपको कई शानदार फीचर
बाइक के साथ 6 साल का स्पेशल वॉरंटी पैकेज-
BS6 इंजन वाली होंडा साइन दो वेरियंट्स में आई है। यह बाइक रेबेल रेड मैटलिक, जेनी ग्रे मैटलिक, अथेंटिक ब्लू मैटलिक और ब्लैक इन 4 कलर ऑप्शंस में आई है। कंपनी अपडेटेड साइन के साथ स्पेशल 6 ईयर वॉरंटी पैकेज भी ऑफर कर रही है। इसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वॉरंटी और 3 साल की ऑप्शनल एक्सटेंडेड वॉरंटी शामिल है। बाइक में 5 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए वील्स को पावर डिलीवर किया जाता है। 2020 होंडा साइन 125 का ग्राउंड क्लीयरेंस और वीलबेस क्रमशः 5mm और 19mm बढ़ाया गया है।