भारत में इलेक्ट्रिकल वाहनों का कृष दिनों दिन बढ़ता ही दिख रहा है। पिछले बीते साल 2021 में कई सारे इलेक्ट्रिकल वाहन लांच हुए थे और साल 2022 में भी कई इलेक्ट्रिकल वाहन लांच होने को तैयार बैठे हुए हैं। हम 1 तरीके से इसका कारण यह भी बता सकते हैं कि राज्य सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिकल वाहन पर सब्सिडी लोगों को प्रोवाइड करवाई जा रही है। इसी के साथ-साथ बेहतर बैटरी बैकअप और नए फीचर्स ग्राहकों को इसकी ओर आकर्षित करते हैं। इसीलिए अगर आप भी इलेक्ट्रिकल टू व्हीलर वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे 5 सुझाव बताए गए हैं जो कि आपको जानना बहुत ही जरूरी है।
क्या मिलती है सब्सिडी
केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और निर्माण के ऊपर बहुत ही जोर दिया जा रहा है। इसीलिए अगर आप एक इलेक्ट्रिकल वाहन खरीदने की सोच रहे हैं। तो आपको इस बात का जरूर ध्यान रखना होगा कि कौन सी गाड़ी पर कितना सब्सिडी आप को दिया जा रहा है।संशोधित FAME-II सब्सिडी 15,000 रुपये प्रति kWh बैटरी क्षमता का लाभ प्रदान कर रही है।
यह भी पढ़े :-मुकेश अंबानी ने खरीदी Rolls Royce, VIP नंबर के लिए अदा किए 12 लाख रुपए
ऑफर पर रखना होगा ख्याल
अगर आप इलेक्ट्रिकल बाइक या फिर स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आपको वाहन के दामों पर हमेशा ध्यान रखना चाहिए। फिलहाल गुजरात सरकार ₹10000 प्रति kWh का लाभ प्रदान कर रही है। इसी तरह से महाराष्ट्र सरकार ने भी मार्च 2022 तक 1.5 लाख रुपए तक के प्रोत्साहन की शुरुआत कर दी है। वही राजस्थान सरकार ने भी इलेक्ट्रिकल वाहन खरीदने वाले लोगों को लाभ दिया जा रहा है।
क्या होती है इसकी रेंज
इलेक्ट्रिकल व्हीकल खरीदने से पहले आपको व्हीकल का रेंज देख लेना चाहिए। आप की जितनी भी आवश्यकता है उसी ई वी का चयन आप कर सकते हैं। जिससे आपको कम दाम में एक अच्छी रेंज मिल जाती है।
यह भी पढ़े :-इस महीने भारत के बाजारों में लांच होंगी यह 4 नई कार, लिस्ट में Maruti की दो कारें भी है शामिल
हमेशा खरीदें सुरक्षित वाहन
इसी के साथ साथ अगर आप इलेक्ट्रिकल व्हीकल खरीदते हैं तो वाहन की सड़क पर सुरक्षा बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाती है। ब्रेकडाउन की परिस्थिति या फिर अगर आप चार्ज से बाहर हो रहे हैं तो आप हमेशा अपनी डीलरशिप या फिर ईवी कंपनी को कांटेक्ट कर सकते हैं।