नई दिल्ली: इस भाग दौड़ भरी जिंदगी ने लगभग हर दूसरे व्यक्ति को तनाव की तरफ धकेल दिया है। कुछ लोगों को तो तनाव की वजह से बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ जाता है। उस पर तनाव की अनदेखी डिप्रेशन की तरफ ले कर चली जाती है और कई बार तो जीवन भर का दर्द झेलना पड़ता है। इसीलिए वक्त रहते इससे छुटकारा प्राप्त करने के उपाय कर लेने चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो तनाव से निजात प्राप्त करने के कुछ आसान तरीके भी बताए जाते हैं।
यह भी पढ़े- Vastu Tips For Home: घर में इन चीज़ों को रखने पर हो जाओगे तबाह, अभी कर दें इन्हे घर से बाहर
बहुत ही असरदार होते हैं Colours
वास्तुशास्त्र के अंदर रंगों (Colours) का बहुत ही महत्व बताया गया है। रंग हमारे मूड को और आसपास के माहौल की एनर्जी को बहुत ही अच्छे तरीके से प्रभावित करने वाले होते हैं। अगर आप वास्तु के मुताबिक रंगों का चयन कर लेते हैं तो आप काफी हद तक तनाव से छुटकारा प्राप्त कर सकते हैं। वास्तु की मानें तो रंग तनाव को घटाने और बढ़ाने में बहुत ही अहम भूमिका निभाता है।
लाइट ग्रे और गुलाबी Colours का कर सकते हैं इस्तेमाल
लाइट ग्रे और पिंक कलर (Colours) को सौम्या रंग बताया गया है। यह रंग दिमाग को शांत रखने में सहायता करता है और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायता करने वाला होता है। दीवारों पर लाइट ग्रे कलर का इस्तेमाल किया जाए तो खुशी और मानसिक शांति महसूस होने लगती है। इसी के साथ-साथ गुलाबी रंग आपको तनाव के बीच में भी प्यार का एहसास करवाने में सक्षम होता है। यह रंग आपको जीवन में संतुलन बनाने में भी सहायता करता है। ज्यादातर बेडरूम में इसका इस्तेमाल होता है।
लैवंडर कलर का करें इस्तेमाल
तनाव को कम करने के लिए लैवंडर कलर बहुत ही कमाल का असर दिखाने वाला होता है। अगर आप उस तनाव में होते हैं तो लैवंडर कलर के कपड़े पहनने और बेडशीट का उपयोग करने पर आपको बहुत ही ज्यादा राहत मिल सकती है। यह रंग शांति और सुकून का अहसास देने वाला होता है। जो भी लोग खुश रहने की चाहत रखते हैं उन्हें इस रंग का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना बहुत ही अच्छा होता है।
नीले कलर का करें इस्तेमाल
हल्के नीले रंग (Colours) का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर आपको जीवन में तनाव से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी बहुत ही सहायता करने वाला होता है। अगर आप तनाव में होते हैं तो लगातार कुछ देर तक नीले रंग (Colours) को देखने पर आप थोड़ा सा रिलैक्स महसूस करने लगते हैं।
सफेद रंग है शांति का प्रतीक
सफेद रंग (Colours) को शांति और प्रेम का प्रतीक बताया जाता है। यह शांति और पवित्रता का एहसास देने वाला होता है। इसका इस्तेमाल करने पर मानसिक शांति प्रदान होती है और तनाव भी कम होने लगता है। इसी के साथ-साथ सोच को भी सकारात्मक बनाने में मदद करता है।
हरा रंग का करें इस्तेमाल
हरा रंग हमें प्रकृति से जोड़ने वाला होता है। इसी के साथ साथ ही है शांति और रचनात्मक का भी प्रतीक बताया गया है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह रंग खुशियों का आगमन करता है और अवसाद को कम करने में सहायता करता है। जो भी लोग ज्यादातर तनाव में बने रहते हैं उन्हें हरे रंग के कपड़े पहनने शुभ होते हैं। इस रंग को बहुत ही शुभ बताया गया है और इसका इस्तेमाल आप अपने कमरे में भी कर सकते हैं।