Vastu Tips For Camphor: पूजा पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल अवश्य ही होता है। कपूर की खुशबू से ही घर का वातावरण शुद्ध होने लग जाता है और सकारात्मकता का संचार होने लगता है। इसी के साथ-साथ वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अंदर कपूर का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है।
वास्तु मुताबिक घर में कपूर जलाने या फिर ऐसे ही रखने पर घर से नकारात्मकता बाहर चली जाती है। साथ ही साथ धन-धान्य में भी बढ़ोतरी होने लगती है। वास्तु शास्त्र की मानें तो कपूर संबंधित कई उपाय का भी वर्णन किया गया है। जिन्हें करने पर वैवाहिक जीवन सही होने लगता है और साथ ही साथ सुख और धन-संपत्ति की भी प्राप्ति होने लगती है।
नौकरी में तरक्की प्राप्त करने के उपाय
अगर आप नौकरी या फिर व्यापार में तरक्की प्राप्त करना चाह रहे हैं तो रसोई का सभी काम खत्म करने के बाद में सफाई कर लेनी चाहिए। इसके बाद में रसोई के एक कोने में एक कटोरी में थोड़ा-सा कपूर के साथ में दो लोंग चला देनी चाहिए।
आर्थिक स्थिति ठीक करने के उपाय
कर्ज से छुटकारा प्राप्त करने के साथ ही साथ धन लाभ के लिए घर के दक्षिण पूर्व दिशा में थोड़ी सी कपूर रोजाना जला देनी चाहिए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी की भी कृपा होने लग जाती है।
सुखी वैवाहिक जीवन के उपाय
अगर पति पत्नी के बीच में हमेशा किसी ना किसी बात पर मनमुटाव बना रहता है तो सोते वक्त तकिए के नीचे थोड़ी सी कपूर रख देनी चाहिए और सुबह इसे जला देना चाहिए। ऐसा करने पर आपके घर में शांति हो जाती है और पति पत्नी के बीच में प्यार भी बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़े :-Astro tips: चीनी से होंगी परेशानियां दूर, अपना यह अचूक उपाय
धनवान बनने के उपाय
रात के समय अपने रसोई का सभी काम करने के बाद में रोजाना चांदी की कटोरी में थोड़ा सा कपूर और लौंग जला देना चाहिए। ऐसा करने पर कभी भी धन का अभाव नहीं होगा।
सुख शांति के उपाय
अगर आप चाह रहे हैं कि घर में हमेशा सुख शांति रहे तो इसके लिए रोजाना नियमित रूप से सुबह और शाम को कपूर को घी में भिगो देना चाहिए और उसे जला देना चाहिए। जिसके बाद पूरे घर में उसे घुमा देना चाहिए। ऐसा करने पर घर की नकारात्मकता खत्म हो जाती है और परिवार के सदस्यों में प्रेम बना रहता है।
अनहोनी से बचने के उपाय
किसी भी तरह की दुर्घटना और अनहोनी से बचाव करना चाहते हैं तो रोजाना नियमित रूप से कपूर जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसी के साथ साथ रोजाना घर में कपूर जलाना चाहिए।